Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जुटे झारखंड आंदोलनकारी: संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन, 10 जून को सीएम आवास घेराव की रणनीति तैयार

On: June 3, 2026 12:26 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रखंड अध्यक्ष की अगुवाई में हुई बैठक; जिला मीडिया प्रभारी ने किया संचालन, आंदोलनकारियों ने भरी हुंकार

न्यूज स्केल लाइव

गिद्धौर (चतरा): गिद्धौर प्रखंड अंतर्गत ऐतिहासिक व प्रसिद्ध मां कौलेश्वरी मंदिर परिसर में झारखंड आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कामदेव प्रसाद मेहता ने की, जबकि मंच संचालन जिला मीडिया प्रभारी राजूलाल वर्मा द्वारा किया गया। बैठक में क्षेत्र के दर्जनों चिह्नित और सक्रिय झारखंड आंदोलनकारी मुख्य रूप से शामिल हुए।

संगठन की मजबूती और हक-अधिकार पर चर्चा

बैठक के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने झारखंड राज्य निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंदोलनकारियों के मान-सम्मान, पेंशन और अन्य सरकारी लाभों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की। बैठक का मुख्य एजेंडा संगठन को पंचायत से लेकर प्रखंड स्तर तक और अधिक मजबूत और धारदार बनाना रहा, ताकि आंदोलनकारियों के हक-अधिकार की लड़ाई को मुकाम तक पहुंचाया जा सके।

10 जून को रांची कूच का निर्णय: मुख्यमंत्री आवास के समक्ष होगा महाधरना

बैठक में सर्वसम्मति से एक बड़ा रणनीतिक निर्णय लिया गया। आंदोलनकारियों ने बताया कि अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर आगामी 10 जून 2026 को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास के समीप एक विशाल एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया है।

गिद्धौर प्रखंड के आंदोलनकारियों ने संकल्प लिया कि इस प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रखंड क्षेत्र से भारी संख्या में आंदोलनकारी रांची कूच करेंगे और मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी मांगों को पुरजोर तरीके से रखेंगे।

कौलेश्वरी धाम में आयोजित इस संगठनात्मक बैठक में मुख्य रूप से दिनेश दास, निरंजन दुबे, सुरेश प्रसाद राणा, सरोज दांगी, राजू साव और कामदेव पांडेय समेत भारी संख्या में स्थानीय झारखंड आंदोलनकारी और उनके समर्थक उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रोड पर मौत बनकर दौड़ रहे कोल वाहन: खोटाही नदी के पास दो हाइवा में आमने-सामने भीषण टक्कर; जर्जर पुल बना हादसों का केंद्र

कलयुगी पिता का खूनी तांडव: तीन मासूम बेटियों की गला रेतकर निर्मम हत्या, गांव में पसरा सन्नाटा, आरोपी गिरफ्तार

सभी रूटों पर 15 से 18 प्रतिशत तक बढ़ सकता है बसों का किराया, बस ओनर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया प्रस्ताव

पलामू को उपराजधानी घोषित करने की मांग तेज: भाजपा नेता अरविन्द तिवारी ने केंद्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को लिखा पत्र, घोषणापत्र में शामिल करने की अपील

गर्भवती महिला और बच्चे की मौत के बाद मेदांता हॉस्पिटल सील; 1 मरीज को भेजा गया सदर अस्पताल

किराया वृद्धि से बढ़ी जनता की जेब पर मार, बिना नंबर और रूट वाले फर्जी टिकट थमा रहे बस संचालक, परिवहन विभाग मौन

पुलिस का मवेशी तस्करों पर कड़ा प्रहार: दो पिकअप वाहनों से क्रूरतापूर्वक ठूंसकर ले जाए जा रहे 10 भैंस-भैंसा जब्त; ओडिशा और बिहार के दो तस्कर गिरफ्तार

पलायन का दर्द: महाराष्ट्र कमाने गए संतोष की करंट लगने से मौत; दोस्त की जान बचाने में खुद गंवा दी जान, शव पहुंचते ही चीत्कारों से गूंजा इलाका

नो-एंट्री के नाम पर महा-खेल: ₹100 की रिश्वत लेकर बाजार में घुसाए जा रहे हाइवा, आक्रोशित जनता ने काटा बवाल, लगाए पुलिस मुर्दाबाद के नारे

2 दिनों से लापता प्रमोद का झाड़ियों से शव बरामद, हत्या की आशंका से गांव में भारी आक्रोश

नर्सिंग होम की बेरहमी: गलत खून चढ़ाने से 8 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, ₹25 हजार वसूलकर थमाई लाश

​लोहरदगा में सेवा भारती का 208वां निशुल्क स्वास्थ्य शिविर: 57 लोगों ने कराई जांच, डॉ. मृत्युंजय ने दी बदलते मौसम में सतर्क रहने की सलाह

Leave a Comment