Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

सीसीएल कोल रोड निर्माण पर चला रैयतों का बुलडोजर: जमीन पर जबरन काम का आरोप, चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा ने ठप कराया काम

On: June 3, 2026 12:31 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुआवजा और नौकरी की मांग को लेकर आर-पार के मूड में विस्थापित; अध्यक्ष बोले—रैयतों की सहमति के बिना प्रबंधन की मनमानी बर्दाश्त नहीं, तनाव कायम

न्यूज स्केल लाइव

टंडवा (चतरा): टंडवा प्रखंड क्षेत्र में सीसीएल (CCL) प्रबंधन और विस्थापितों के बीच जमीन व रोजगार का विवाद एक बार फिर गहरा गया है। चंद्रगुप्त विस्थापित मोर्चा के बैनर तले आक्रोशित रैयतों ने सीसीएल की नई कोल ट्रांसपोर्टिंग सड़क के निर्माण कार्य को पूरी तरह से अवरुद्ध कर दिया है।

मंगलवार को भारी संख्या में मोर्चा से जुड़े विस्थापित और ग्रामीण निर्माण स्थल पर पहुंचे। रैयतों ने न सिर्फ चल रहे काम को जबरन रुकवाया, बल्कि निर्माणाधीन सड़क पर ही बुलडोजर चलवाकर मिट्टी डाल दी और मुख्य मार्ग को पूरी तरह ब्लॉक कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे कोयलांचल क्षेत्र में भारी तनाव की स्थिति बनी हुई है।

बगैर सहमति के जमीन पर कब्जे का आरोप, ‘एक इंच भी आगे नहीं बढ़ेगी सड़क’

मोर्चा के अध्यक्ष सह प्रबुद्ध समाजसेवी सुभाष दास ने मौके पर प्रबंधन के खिलाफ हुंकार भरते हुए स्पष्ट किया कि सीसीएल और यहां निर्माण कार्य में जुटी ‘शुश्री कंपनी’ रैयतों की जमीन पर बिना किसी वैधानिक सहमति और बातचीत के जबरन काम करा रही है।

सुभाष दास ने कड़े लहजे में कहा:

“प्रबंधन की यह तानाशाही और मनमानी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जमीन हमारी है, तो फैसला भी हमारी सहमति और शर्तों पर ही होगा। जब तक सीसीएल और संबंधित आउटसोर्सिंग कंपनी रैयतों को उचित मुआवजा और नियमानुसार नौकरी देने के वादे को पूरा नहीं करती, तब तक प्रबंधन इस जमीन पर एक इंच भी सड़क आगे नहीं बना सकता है।”

काम पूरी तरह बाधित, ठोस निर्णय तक अनिश्चितकालीन बंदी का ऐलान

प्रदर्शन स्थल पर जुटे उग्र विस्थापितों और रैयतों ने दो टूक शब्दों में कहा कि पूर्व में भी कई बार वार्ता के नाम पर केवल खोखला आश्वासन दिया गया, लेकिन धरातल पर स्थानीय बेरोजगारों और प्रभावित परिवारों को उनका हक नहीं मिला।

प्रदर्शनकारियों ने कड़ा रुख अपनाते हुए ऐलान किया है कि जब तक सीसीएल के उच्चाधिकारी और कंपनी प्रबंधन उनकी जायज मांगों पर कोई ठोस और लिखित निर्णय नहीं लेते, तब तक ट्रांसपोर्टिंग रोड का निर्माण कार्य किसी भी कीमत पर शुरू नहीं होने दिया जाएगा। ग्रामीणों के इस आक्रामक तेवर के कारण भारी मशीनें और मजदूर जहां के तहां खड़े हैं और निर्माण कार्य पूरी तरह से ठप हो गया है। स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मामले पर नजर बनाए हुए हैं।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

आगामी चुनाव को लेकर राजद की बड़ी बैठक: मीडिया प्रभारी ने बीएलए-2 को सौंपी सांगठनिक जिम्मेदारी; वोटर लिस्ट से न छूटे कोई योग्य नाम

भंडरा में 5 दिवसीय महा-कैंप: 16 से 20 जून तक पंचायत स्तर पर बनेंगे जाति, आय और मृत्यु प्रमाण पत्र

नदी में डूबने से अधेड़ की मौत, परिजनों में कोहराम

पीएम आवास प्लस की ग्रामसभा: बीडीओ के निर्देश पर सूची का विधिक सत्यापन; लाभुकों के नामों पर लगी मुहर

पीएम आवास प्लस ग्राम सभा में भारी हंगामा: ग्रामीणों ने लगाया घूसखोरी का बड़ा आरोप; कहा— पैसे लेकर अपात्रों को बांटे मकान; पात्र 2015 से काट रहे चक्कर

मनोज चंद्रा के नेतृत्व में जेसीएमयू के प्रतिनिधिमंडल ने जीएम को सौंपा ज्ञापन, अवैध नियोजन मामले में जांच व कार्रवाई की मांग

हजारीबाग: चौपारण के बरहमौरिया में गूंजे बाबा भोलेनाथ के जयकारे! भव्य शिव चर्चा में उमड़ी महिलाओं की भीड़, भक्ति गीतों से झूम उठा पूरा गाँव!

स्कूल के ऊपर मौत का साया! 11,000 वोल्ट के तार के नीचे पढ़ने को मजबूर बच्चे,

लोहरदगा के सभी विद्यालयों में विशेष आधार नामांकन एवं बायोमेट्रिक अपडेट अभियान शुरू

*15 से 24 जून तक चलेगा विशेष नामांकन अभियान, दिव्यांग बच्चों के शत-प्रतिशत नामांकन का लक्ष्य

पेसा नियमावली पर राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस आयोजित, ग्राम सभाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा

लोहरदगा में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित: “मेरा घर मेरा अधिकार” थीम पर बाल श्रम उन्मूलन का संकल्प

Leave a Comment