लातेहार। लातेहार जिले के लटदाग पन्नाटांड के पास पीआरए कंस्ट्रक्शन साइट के लकड़ी टाल के पास रंगदारी के लिए गोली चलाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुख्यात राहुल सिंह गैंग के सात अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। अनुंडल पुलिस पदाधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में बनी एसआईटी ने राहुल सिंह के संगठन के सात अपराधियों को हथियार के साथ चंदवा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। अपराधियों के पास से एक देशी पिस्टल, चार, जिंदा गोली, मोबाइल फोन और बाइक बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधी राहुल सिंह के इशारे में रंगदारी मांगने का काम किया करते थे, हालांकि पीआरए कंस्ट्रक्शन साइट पर हुई फायरिंग मामले में इन्हे कोई रंगदारी नहीं मिली थी।
---Advertisement---




















Total Users : 1069649
Total views : 2868487