पूर्व मंत्री की पुत्रवधू रश्मि प्रकाश बनी झारखंड राजद महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष

newsscale
1 Min Read

चतरा। राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव एवं बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के निर्देशानुसार झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सिंह यादव ने रश्मि प्रकाश को महिला प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। ज्ञात हो कि रश्मि प्रकाश पूर्व मंत्री सह चतरा के पूर्व विधायक सत्यानंद भोक्ता की पुत्रवधू हैं और विधानसभा चुनाव 2024 में चतरा विधानसभा से प्रत्याशी रह चुकी हैं। नियुक्ति पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड राज्य महिला सशक्तिकरण और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए जानी जाती है। रश्मि प्रकाश के नेतृत्व में झारखंड की महिलाएं और अधिक सशक्त होंगी। उनका अनुभव और नेतृत्व कौशल पार्टी और समाज दोनों के लिए लाभदायक साबित होगा। वहीं श्रीमती प्रकाश ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगी। प्रदेश महिला अध्यक्ष ने कहा कि वे महिलाओं के अधिकार, सम्मान और उन्नति के लिए समर्पित रहेंगी। वहीं प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाये जाने पर राजद चतरा जिलाध्यक्ष समेत जिले के पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *