Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मुखिया ने गरीब,असहाय व जरूरतमंदों के बीच 150 कम्बल का वितरण किया

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रोहित रंजन, रमना।
पंचायत सचिवालय रमना में मुखिया दुलारी देवी की अध्यक्षता में 150 गरीब,असहाय, व जरूरतमंद के बीच कंबल वितरण गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर मुखिया ने कहा कि इस कड़ाके के ठंड में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास ठंड से बचने के लिए पर्याप्त साधन नहीं है। ऐसे लोगों के बीच इस कंबल के वितरण से उन्हें ठंड से राहत मिलेगी। और उन्होंने ये भी कहा कि ठंड को देखते हुए कंबल वितरण का कार्य आगे भी जारी रहेगा।मुखिया दुलारी देवी ने बताया कि प्रखंड कार्यालय से उन्हें 150 कंबल प्राप्त हुआ था। जिसका वितरण किया गया है मौके पर बीडीसी शांति देवी, वार्ड सदस्य सुनीता देवी, सोनम देवी, कुंती देवी, कांति देवी, आनंद कुमार, पुष्पा देवी, एवं सविता देवी सहित ग्रामीण जनता उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment