Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

विभावि का 28 वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2024 समारोहपूर्वक संपन

On: December 20, 2024 10:28 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। विनोबा भावे विश्वविद्यालय के तत्वावधान में चतरा कॉलेज चतरा में आयोजित ती दिवसीय 28वां अंतर महाविद्यालय युवा महोत्सव 2024 का शुक्रवार को समारोह पूर्वक संपन हो गया। महोत्सव कार्यक्रम 18 से 20 दिसम्बर तक चला। जिसमें विभावि के अंतर्गत आने वाले 20 कालेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महोत्सव में क्लासिकल डांस, क्विज प्रतियोगिता, वेस्टर्नवोकल स्लो, ग्रुप सांग, फोल आरकेस्ट्रा, वेस्टर्न इंस्ट्रुमेंटल, ऑन द स्पोट प्रिंट्रंग, फोटोग्राफी, क्ले मॉडलिंग, मेहंदी आर्ट, पोस्टर मेकिंग, रंगोली, रिटेन टेस्ट, एजुकेशन से संबंधित डिबेट सहित कई प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें विभावि के अंतर्गत आने वाले 20 कॉलेजों के 27 टीमों ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने एक से बढ़कर एक प्रदर्शन किया। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विनोवा भावे युनिवर्सिटी के फाईनेंसियल एडवाईजर अखिलेश शर्मा, डीएस मिथलेश कुमार सिंह, फैलेंसर डॉ. राखो हरि, उर्दु विभागाध्यक्ष एसजेड हक सहित विभिन्न कॉलेजों के प्रिंस्पल और प्रोफसर सहित छात्र शामिल थे। युथ महोत्सव में विभावि के पीजी आर्टस के छात्रों ने ओवर ऑल में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं दूसरे नम्बर पर चतरा कॉलेज और तीसरे नम्बर पर रामगढ़ कॉलेज रहा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। रंगोली प्रतियागिता में प्रथम केबी वुमेंस कॉलेज हजारीबाग, चतरा दूसरे नम्बर पर और सरिया कॉलेज तीसरे नम्बर पर रहा। इसी तरह मेंहदी प्रतियोगिता में लाला प्रीतम कॉलेज चतरा प्रथम, इंजीनियरिंग कॉलेज दूसरे और आरके महिला कॉलेज तीसरे स्थान पर रहा। झांकी में चतरा कॉलेज को प्रथम पुरस्कार मिला, जबकि विनोबा भावे के पीजी डिपार्टमेंट दूसरे और संत कोलम्बर कॉलेज हजारीबाग तीसरे स्थान पर रहा। महोत्सव के आयोजन में महाविद्यालय के प्रचार्य व प्रोफेसरों आदि ने अहम भूमिका निभाई।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिहार NDA कैबिनेट का महा-विस्तार 7 मई को: गांधी मैदान में 27 मंत्री लेंगे शपथ, PM मोदी और अमित शाह बढ़ाएंगे शान!

खौफनाक वारदात: फोन पर प्रपोज करना पड़ा भारी, लड़की के पिता ने युवक को खंभे से बांधकर पीट-पीटकर मार डाला!

हवा में हड़कंप: इंडिगो की फ्लाइट में फटा पावर बैंक, धुआं भरते ही इमरजेंसी स्लाइड से कूदे यात्री!

सरकार बनाने की हलचल तेज: 108 सीटें जीतकर ‘किंग’ बने थलपति विजय, टूट के डर से विधायकों को भेजा रिसॉर्ट!

बंगाल चुनाव में EVM पर बड़ा बवाल: अभिषेक बनर्जी का दावा- बदली गई हैं मशीनें, 12 घंटे इस्तेमाल के बाद भी बैटरी 95% चार्ज कैसे?

CM का पुलिस महकमे को सख्त अल्टीमेटम: अपराध पर लगाएं लगाम, भू-माफिया, ड्रग्स और अफीम की खेती पर हो ताबड़तोड़ कार्रवाई!

कलश यात्रा के साथ बाबा विश्वकर्मा महायज्ञ का शुभारंभ

प्रसव पीड़िता मामले की जांच: स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

दुष्कर्म का आरोपी घर छोड़ फरार, पुलिस ने चिपकाया इश्तहार

आंधी-पानी से भरभरा कर गिरा अर्धनिर्मित शेख भिखारी भवन, टला बड़ा हादसा

डीसी के जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, दिए त्वरित निष्पादन के निर्देश

पेयजल संकट दूर करने को प्रशासन रेसः पंचायतों में शिविर लगाकर सुधारे जा रहे चापाकल

Leave a Comment