Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

पांच हाइवा को उग्रवादियों ने किया आग के हवाले, चालक को मारी गोली, 15 से 20 की संख्या में पहुंचे थे उग्रवादी, 10 राउंड फायरिंग भी की, लेवी को लेकर दिया अंजाम, जेपीसी ने ली जिम्मेदारी

On: November 21, 2024 11:07 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता

लातेहार। लातेहार जिले में प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन झारखंड प्रस्तुति कमिटी (जेपीसी) के उग्रवादियों ने बड़ी घटना को अंजाम दिया है। उग्रवादियों ने मंगलवार रात हेरहंज थाना क्षेत्र में कोयला ट्रांसपोर्टिंग में लगे पांच हाइवा वाहनों को आग के हवाले कर दिया। दहशत फैलाने के लिए 15 से 20 की संख्या में पहुंचे उग्रवादियों ने 10 राउंड फायरिंग भी की। उन्होंने चालकों से भी मारपीट की, इस दौरान एक वाहन के चालक को गोली भी लगी है। उग्रवादियों ने घटनास्थल पर झारखंड प्रस्तुति कमेटी (जेपीसी) उग्रवादी के नाम का एक पर्चा भी फेंक कर घटना की जिम्मेवारी ली है। उग्रवादियों ने लेवी (रंगदारी) के लिए घटना को अंजाम दिया है। बताया गया कि सभी हाइवा वाहन डीवीसी द्वारा संचालित लातेहार स्थित तुबेद कोलियरी से कोयला परिवहन कार्य में लगे थे, जो बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित कुशमाही रेलवे कोयला साइडिंग से कोयला खाली कर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान लात जंगल के पास घात लगाए हथियारबंद उग्रवादियों ने वाहनों को रोका। घटना के बाबत प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हाइवा चालक कुशमाही साइडिंग से कोयला अनलोड कर तुबेद माइंस की ओर लौट रहे थे। उसी समय 15-20 उग्रवादियों ने उन्हें घेर लिया। वहीं हेरहंज थाने को जैसे ही मामले की सूचना मिली थाना प्रभारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घटना स्थल से गोलियों का खोखा बरामद किया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now
---Advertisement---

और पढ़ें

बचपन स्कूल के बच्चों ने जाना पुलिस का कार्य, गुमला थाने का किया भ्रमण- थाना प्रभारी महेंद्र करमाली ने बच्चों से स्नेह जताया*

मंइया सम्मान व पेंशन योजनाओं में फर्जीवाड़ा, मिश्रोल गांव में दोहरे लाभ का सनसनीखेज मामला उजागर

सवर्ण एकता मंच का एकदिवसीय अधिवेशन सम्पन्न, यूजीसी के ‘काले कानून’ को वापस लेने की मांग

शौडिक समाज के वनभोजन सह मिलन समारोह में शामिल हुए विधायक

जंगल से अवैध विदेशी शराब निर्माण की सामग्री बरामद, तस्कर फरार

नगर निकाय चुनाव को लेकर जनता कर रही है आपस में विचार विमर्श  –सूरज अग्रवाल*

प्रचार रथ रवाना,पूर्व राज्य सभा सांसद ने दिखाई हरि झंडी, शामिल हुए कई गणमान्य लोग

दो मोटर साइकिल की टक्कर में तीन लोग गंभीर रुप से घायल

शहीद बीर बुधू भगत स्मृति मेला जतरा को सफल बनाने पर विचार विमर्श

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बैठक आयोजित

जिला कांग्रेस कमिटी की राजनीतिक मामलों की एक उच्च स्तरीय एवं अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित

रविदास जयंती समारोह 2026 का भव्य आयोजन, वक्ताओं ने संत रविदास जी के विचारों को अपनाने का आह्वान किया

Leave a Comment