Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

बीजेपी का मरांडी की सीट पर डैमेज कंट्रोल, शाह की रैली में निर्दलीय उम्मीदवार ने दिया समर्थन, पार्टी में हुए शामिल, इससे पहले हेलिकॉप्टर में ले उड़े सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

On: November 16, 2024 11:40 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

निरंजन राय गिरिडीह के धनवार सीट से निर्दलीय मैदान में हैं निरंजन राय। जबकी यहां से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं शाह की रैली से पहले श्री राय को मनाने असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा और गोडा सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे थे। दोनों शुरुआती बातचीत के बाद श्री राय को लेकर हेलिकॉप्टर में उड़ गए। ऐसे में चुनाव के बीच में झारखंड की राज धनवार की सीट पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला। निर्दलीय चुनाव लड़ रहे निरंजन राय को बीजेपी ने मना लिया है। हालांकि, निरंजन को मनाने के तरीके की झारखंड से लेकर दिल्ली तक चर्चा में है। राज धनवार सीट से बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबू लाल मरांडी चुनावी मैदान में हैं। धनवार विधानसभा सीट पर 20 नवंबर को मतदान प्रस्तावित है. यहां पर मुख्य मुकाबला बीजेपी और माले के बीच है। शनिवार को राज धनवार में बीजेपी से बागी होकर चुनाव लड़ रहे निरंजन राय को मनाने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और निशिकांत दुबे उनके घर गए थे। कहा जा रहा है कि तीनों ही नेताओं की बंद कमरे में लंबी बातचीत हुई।

मनाने की कवायद अमित शाह की रैली से पहले हुई है और धनवार में बीजेपी के बाबू लाल मरांडी के लिए अयोजित चुनावी सभा में अमित शाह के उपस्थित में बीजेपी में श्री राय शामिल भी हो गए।

इससे पूर्व निरंजन राय हिमंत और दुबे को छोड़ने हेलीपैड आए, जहां पर दुबे और सरमा ने निरंजन राय को अपने साथ बैठा लिया। निरंजन के बैठते ही हेलिकॉप्टर उड़ पड़ा. हेलिकॉप्टर की इस उड़ान को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई।

इधर बीच गोड्डा से लोकसभा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा है कि निरंजन राय बीजेपी में ही रहेंगे। वहीं अमित शाह की रैली में निरंजन राय अपना समर्थन बाबूी लाल मरांडी को दिया।

झामुमों का आरोप यह साम-दाम की राजनीति

पूरे प्रकरण में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। झामुमो ने आरोप लगाया है कि यह साम और दाम की राजनीति है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष की संभावित हार से बीजेपी बौखला गई है।

झामुमों ने आगे कहा है कि धनवार की जनता समझदार है और बीजेपी के इस छलावे में नहीं आएगी। जनता पूरी मजबूती से बाबू लाल मरांडी को चुनाव में पटखनी देने का काम करेगी।

बीजेपी के लिए धनवार का समीकरण फंसा

बाबू लाल मरांडी ने 2019 में धनवार सीट से जीत हासिल की थी। उस वक्त मरांडी झारखंड विकास मोर्चा के सिंबल पर मैदान में थे। इस बार बीजेपी के सिंबल पर मरांडी मैदान में हैं। यहां मरांडी का मुख्य मुकाबला माले के राज कुमार यादव से है। हालांकि, झामुमो ने यहां उम्मीदवार जरूर उतारे है।

धनवार विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 24 प्रतिशत मुस्लिम, 9.6 प्रतिशत यादव, 7.5 प्रतिशत कुड़मी, 5.5 प्रतिशत भूमिहार की आबादी है।

आदिवासी समुदाय से संबंध रखने वाले बाबू लाल मरांडी लंबे समय से धनवार सीट से चुनाव लड़ते आ रहे हैं। यह सामान्य श्रेणी की सीट है। मरांडी के यहां मैदान में होने की वजह से लड़ाई बीजेपी की नाक की बन गई है, इसलिए पार्टी कोई कोर-कसर नहीं छोड़ना चाह रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

स्कूल में ‘शिक्षक’ या ‘शिकारी’? 24 छात्राओं के आरोप से दहला इलाका

साली से प्रेम, परिवार का विरोध… फिर उठाया खौफनाक कदम

 -5 वर्षीय नन्हे बालक शिवाय खंडेलवाल ने मात्र 2 मिनट 24 सेकेंड में हनुमान चालीसा का पाठ कर इनफ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज जिले का मान बढ़ाया*

प्रेम प्रसंग का खौफनाक अंत; प्रेमी की मौत के सदमे में प्रेमिका ने भी दी जान, गांव में पसरा मातम

एमडीएस छात्रा से दुष्कर्म मामला, सहेली समेत तीन आरोपी गिरफ्तार

“समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद्” गठन को लेकर बैठक

हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में मंत्रिपरिषद की बैठक, कई बड़े फैसलों पर मुहर

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

Leave a Comment