Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

चुनाव से पहले झारखंड में ED की रेड, एक दर्जन से अधिक जगहों पर रेड जारी, एक जिला समाज कल्याण विभाग के सफलायर के यहां भी कार्रवाई

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

रांची। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध बांग्लादेशी घुसपैठ मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल में झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के वोट से महज एक दिन पहले एक दर्जन से अधिक जगहों पर छापेमारी की है। छापेमारी ऐसे समय में हुई है, जब एक दिन बाद झारखंड में पहले चरण का चुनाव होना है। जानकारी के मुताबिक, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 17 जगहों पर ईडी की टीम छापेमारी कर रही है।

सूत्रों की माने तो उक्त कार्रवाई झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ से जुड़ा है। एजेंसी के मुताबिक, आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रवर्तन निदेशालय ने बांग्लादेशी नागरिकों की कथित अवैध घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के सिलसिले में मंगलवार को पश्चिम बंगाल के अलावा चुनावी राज्य झारखंड में कई स्थानों पर छापेमारी की। जांच एजेंसी के झारखंड कार्यालय द्वारा दोनों पड़ोसी राज्यों में कुल 17 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

एजेंसी ने सितंबर में धन शोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत झारखंड में कुछ बांग्लादेशी महिलाओं की कथित घुसपैठ और तस्करी के एक मामले की जांच के लिए केस दर्ज किया था, जिससे कथित तौर पर काले धन की सप्लाई हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बीजेपी नेताओं ने राज्य सरकार पर इस तरह की घुसपैठ में मदद करने का आरोप लगाया है, जिससे हालिया चुनाव अभियान के दौरान संथाल परगना और कोल्हान इलाकों के आदिवासी इलाकों के डेमोग्रेफिक लैंडस्केप में बदलाव आया है। विधानसभा चुनाव का पहला चरण बुधवार को 43 निर्वाचन क्षेत्रों के लिए निर्धारित है, जबकि दूसरा चरण 38 सीटों के लिए 20 नवंबर को होगा।

पाकुड़: जनसंपर्क विभाग एवं जिला समाज कल्याण विभाग के सप्लायर मो. अल्ताफ के यहां ईडी ने छापेमारी की है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ज्ञानेश कुमार ने लोकतंत्र की पवित्रता को रौंदा है: मॉक पार्लियामेंट में नेहा बोरा का जोरदार हमला, CEC के खिलाफ महाभियोग की मांग

खेत की मेड़ पर मिला नवजात, पास में मिली पूजा-पाठ की सामग्री

सुरक्षित बचपन अभियान: बुनियादी और मध्य विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर, बच्चों को बताए गए अधिकार

कोल परियोजना में 3 नवंबर से अनिश्चितकालीन कोल ट्रांसपोर्टिंग ठप करने की घोषणा, रैयतों ने जीएम को सौंपा पत्र

तीन साल से खराब पड़ा ट्रांसफार्मर, एक के भरोसे पूरा गांव; लो वोल्टेज से हजारों ग्रामीण परेशान

एकमात्र हाई स्कूल में सिर्फ दो शिक्षक, मैट्रिक परीक्षा देंगे 60 विद्यार्थी; डीसी से मांगे गए शिक्षक

Leave a Comment