Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गंगोत्री धाम के कपाट हुए बंद, मां गंगा मुखबा स्थित गंगा मंदिर में 6 माह तक देंगी दर्शन

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

शनिवार दोपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम के कपाट अन्नकूट पर्व पर विधि-विधान पूर्वक बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के बाद अब छह माह तक मां गंगा अपने मायके मुखीमठ में मुखबा स्थित गंगा मंदिर में श्रद्धालुओं को दर्शन देंगी। मां गंगा की उत्सव डोली शनिवार को मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है, जो शीतकालीन पड़ाव मुखबा पहुंचेगी।

गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने के मौके पर धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। इस दौरान हर-हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों से गंगोत्री धाम गूंज उठा। श्री पंच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने कहा कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के गंगोत्री धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि मां गंगा की उत्सवडोली शनिवार को मुखीमठ के लिए रवाना हो गई है। मां गंगा की डोली मुखीमठ से तीन किलोमीटर पहले मारकंडे मंदिर में रात्रि विश्राम करेगी।

तीन नवंबर रविवार को भैया दूज पर मां गंगा की डोली मुखीमठ गांव पहुंचेगी, फिर मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के साथ शीतकालीन पड़ाव मुखबा लाया जाएगा। ऐस में अब शीतकाल तक श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन उनके मायके मुखीमठ में कर सकेंगे। यहां छह माह तक मां गंगा की पूजा होगी। ज्ञात हो कि इस बार चारधाम यात्रा पर आए आठ लाख 11 हजार 542 तीर्थयात्रियों ने गंगोत्री धाम के दर्शन कर पुण्य अर्जित किए।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

उपायुक्त की अध्यक्षता में विकास समन्वय की बैठक आयोजित, विभिन्न विभागों की योजनाओं के समयबद्ध निष्पादन एवं लंबित कार्यों को पूर्ण करने का निर्देश

उपायुक्त की अध्यक्षता में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के अनुपालन को लेकर बैठक आयोजित

Leave a Comment