भागलपुर(बिहार)। भागलपुर जिले के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र में एक युवती से दो युवक को हो गया प्रेम तो स्थित एक फूल दो माली की कहानी जैसी हो गई।आशिकी में यहां कुछ ऐसा हो गया की एक प्रेमी को दूसरे चाहने वाले ने ऊपर का रास्ता दिखा दिया। जबकि दूसरे आशिक को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया। सूत्रों के अनुसार एक लड़के को एक लड़की से प्यार हो गया और यह प्यार गहरा होता चला गया, इसी बीच लड़के के दोस्त की नजदीकियां उस लड़की से बढ़ी और पहले लड़के को छोड़े दूसरे लड़के को दिल दे बैठी, जो पहले प्रेमी को नागवार लगा और उसने प्लान के तहत 6 अप्रैल गुरुवार की शाम उसे सिर में गोली मारकर घायल कर दिया जिससे इलाज के दौरान दूसरे आशीक की मौत हो गई। वहीं घटना के बाद से लगातार युवक के गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी और मोजाहिदपुर निवासी रविशंकर कुमार को गिरफ्तार कर लिया, साथ ही एक देसी कट्टा भी बरामद किया। प्रियांशु मोजाहिदपुर में अपने नानी के घर रहकर पढ़ाई करता था।
आशिकी में एक प्रेमी ने गवाई जान तो दूसरा पहुंच गया सलाखों के पीछे…

By newsscale
On: April 9, 2023 6:03 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now
एसएसपी आनंद कुमार ने पत्रकारों को बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का था, रविशंकर को एक लड़की से प्रेम था। कुछ दिनों से प्रियांशु से लड़की की जान पहचान हुई थी, वह उससे बात करता था जो रविशंकर को नहीं भाया, उसने प्रियांशु को समझाया लेकिन बातचीत होती रही उसके बाद रविशंकर ने प्रियांशु को गोली मार दी। घटना के बाद मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया और पटना ले जाने के दौरान उसकी हो गयी।



















Total Users : 898255
Total views : 2634456