Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

अज्ञात कोलवाहन ने अधेड़ को लिया अपनी चपेट में, दोनों पैर हुआ क्षतिग्रस्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अज्ञात कोलवाहन ने अधेड़ को लिया अपनी चपेट में, दोनों पैर हुआ क्षतिग्रस्त

टंडवा (चतरा)ः मंगलवार दोपहर को टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत टंडवा-रांची फोरलेन बायपास सड़क किनारे नवनिर्मित सीआरपीएफ कैंप के सामने एक तेज रफ्तार अज्ञात कोल वाहन के चपेट में आने से आनंदी भुईया गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि इस हादसे में घायल व्यक्ति के दोनों पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होने के कारण एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद रांची रिम्मस रेफर कर दिया गया। वहीं आक्रोशित परिजन व ग्रामीण घटनास्थल पर सड़क जाम करते हुए समुचित मुआवजा की मांग करने लगे। साथ हीं, जानमाल की सुरक्षा को लेकर चौबीसों घंटे होने वाले कोल वाहनों के परिचालन पर भी रोक लगाने पर अड़ गए। आपको बता दें उक्त घटनास्थल क्षेत्र टंडवा के व्यस्ततम जगहों में से एक है। जहां फोरलेन बायपास सड़क में राहगीरों, अंचल व ब्लाक जाने वाले आमजन व वनांचल कालेज में पढ़ने वाले विद्यार्थी दिनभर आते-जाते रहते हैं। जबकि चट्टी बारीयातु व आम्रपाली कोल परियोजना से कोयला लेकर निकलने वाले वाहनों का भी चौबीसों घंटे परिचालन होता है। जिससे यहां लगातार दुर्घटनाएं होने लगी है। समाचार लिखे जाने तक जाम लगा हुआ था।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में जुटेंगे सदस्य

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कृषि जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*

अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें : उपायुक्त*

वनवासी कल्याण केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जनजातीय गौरव दिवस

प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला, किसानों को बताए गए उन्नत खेती, संतुलित खाद और कीटनाशक छिड़काव के तरीके

स्थापना दिवस पखवाड़ा का आगाज, डीसी ने की जनभागीदारी की अपील; रांची खेलगांव में मिलेगा मंच

Leave a Comment