न्यूज स्केल संवाददाता
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड क्षेत्र के अनगड़ा निवासी प्रवासी मजदूर धनेश्वर यादव 45 वर्ष की मौत हैदराबाद शहर के संगारेड्डी (सिकंदराबाद) जिले में एक सड़क दुर्घटना में हो गयी। जबकि इसी गांव के एक मजदूर झमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गया है। बताया जाता है कि मृतक हैदराबाद के सिकंदराबाद शहर की एक पालस्टिक मेटेरियल बनाने वाली वेलसेट (मीनाक्षी) नाम की एक कंपनी में काम करता था। रविवार की शाम कम्पनी के तीन अन्य कर्मचारियों के साथ वह टाटा मैजिक चारपहिया वाहन से काम से निकाला था, इसी दौरान गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई व धनेश्वर यादव व झमन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए, तो दोनो को गांधी हॉस्पिटल सिकंदराबाद ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान धनेश्वर की मौत हो गई। वहीं झमन का इलाज चल रहा है। धनेश्वर की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर है बुरा हाल है, मृतक घर का इकलौता कमाऊ सदस्य था। मृतक के परिजनों ने जिला प्रशासन के साथ सांसद काली चरण सिंह, सिमरिया विधायक किशुन कुमार दास से शव मंगवाने की गुहार लगाई है।
एक मजदूर की हैदराबाद में हुई मौत, दूसरा गंभीर, परिजनों ने जिला प्रशासन से मृतक के शव को मंगवाने की लगाई गुहार
By newsscale
On: September 9, 2024 11:13 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now


















Total Users : 1283875
Total views : 3160366