Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मुख्यमंत्री ने झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना प्रचार-प्रसार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल डेस्क
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को झारखंड विधान सभा परिसर से झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु 10 एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी एलईडी वाहनों के माध्यम से रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिला के विभिन्न क्षेत्रों में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना का प्रचार-प्रसार किया जाएगा। विदित हो कि झारखंड विधान सभा परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री सोरेन के करकमलों से प्रचार-प्रसार वाहन रवाना होने के पश्चात रांची, रामगढ़ एवं खूंटी जिले के अलावे राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त द्वारा अपने-अपने जिलों में झारखंड मुख्यमंत्री मईयां सम्मान योजना के बृहद प्रचार-प्रसार के लिए आज एलईडी वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है। इस प्रकार शुक्रवार से पूरे राज्य में झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार की शुरुआत हुई है।

इस अवसर पर झारखंड विधान सभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो, मंत्री, महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग बेबी देवी, विधायक सविता महतो, विधायक कल्पना सोरेन, विधायक अम्बा प्रसाद, विधायक शिल्पी नेहा तिर्की, सचिव मनोज कुमार सहित अन्य वरीय पदाधिकारीगण तथा गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment