Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: प्रकृति पर्व सरहुल पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री संग उपायुक्त अबु इमरान, जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी व अन्य

On: March 25, 2023 8:32 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

प्रकृति पर्व सरहुल पर निकाली गई भव्य शोभा यात्रा, शामिल हुए राज्य के श्रम मंत्री संग उपायुक्त अबु इमरान, जिप उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी व अन्य

चतरा: प्रकृति पर्व सरहुल शुक्रवार को चतरा जिले में पूरे धूमधाम के साथ मनाया गया। आदिवासी केंद्रीय सरना समिति के तत्वावधान में जिला मुख्यालय में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें राज्य के श्रम मंत्री सह चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता के साथ उपायुक्त आबु इमरान, एसपी राकेश रंजन, जिला परिषद उपाध्यक्ष ब्रजकिशोर तिवारी, एसडीओ मुमताज अंसारी, एसडीपीओ अविनाश कुमार, बीडीओ गणेश रजक, सीओ भागीरथ महतो और थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली समेत सरना समिति के प्रतिनिधि और आदिवासी समुदाय के लोग शामिल थे। सभी मांदर के थाप पर जमकर झूमे। शोभा यात्रा स्थानीय सरना टोंगरी से निकाली गई, जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए पोस्ट आफिस, पेट्रोल पंप, मारवाड़ी मोहल्ला, जतराहीबग होते वापस टोंगरी पहुंची। जहां सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शोभा यात्रा से पूर्व सरना टोंगरी पर विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की गई। ज्ञात हो कि प्रकृति पर्व सरहुल नए साल में पत्तियां व नए सखुआ में फूल, आम की मंजर, महुआ में फूल निकलने की खुशी में मनाया जाता है। पूजा व शोभा यात्रा में आस-पास के सरना समिति द्वारा झांकी भी प्रस्तुत की गई। दुसरी ओर सदर प्रखंड के पावो गांव के मैना टाड़ में सरना स्थल पर विधिवत पूजा पाहन के द्वारा कराई गई। मौके पर जहां सखुआ के डालियों से सुसज्जित झांकियों ने शहर और आम लोगों में शांति और आपसे सौहार्द का संदेश दिया। वहीं मंत्री और अधिकारियों ने जिले वासियों को प्रकृति पर्व की बधाई दी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गजवा पंचायत में रूआर 2026 को लेकर बैठक आयोजित, जीरो ड्रॉपआउट व शत-प्रतिशत नामांकन पर दिया गया जोर

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मिठाई बांटी, आतिशबाजी

योजनाओं की प्रगति तेज करने के निर्देश, खेल अवसंरचना, कौशल विकास व रोजगार योजनाओं पर विशेष जोर

महिला समूहों को सोलर पंप का वितरण, कृषि व आजीविका में बढ़ेगी महिलाओं की आत्मनिर्भरता

संजना सिलाई मशीन एवं संतोष श्रृंगार स्टोर का उद्घाटन

महायज्ञ की धूम, कलश यात्रा व नगर भ्रमण से भक्तिमय माहौल

लोटार डैम गहरीकरण को लेकर प्रशासन सक्रिय, स्थल निरीक्षण कर बनी रणनीति

तीन वर्षों बाद बहाल हुई बिजली, लगा नया ट्रांसफार्मर

विकास की दो बड़ी पहल, सीसीएल और एनटीपीसी के साथ एमओयू, वीरहोर परिवारों के आवास मरम्मत व मॉडल आंगनबाड़ी केंद्रों का होगा विकास

पुलिस अधिकारियों की समीक्षा बैठक, डीआईजी ने संगठित अपराध व मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई तेज करने के निर्देश

‘बेस्ट शेफ ऑफ द ईयर’ बने विक्की साव; बोले- “खाना बनाने से ज्यादा परोसने का भाव महत्वपूर्ण”

झारखंड में अव्वल बना गुमला – 11वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

Leave a Comment