Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

माता-पिता और छात्रों के संबंध पर हुई चर्चा, बच्चों को दी गई विभिन्न जानकारियां

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। शहर के उत्क्रमित मध्य विद्यालय गीता आश्रम में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के शिक्षक रोहित प्रसाद, श्वेता कुमारी, अमित कुमार, आशा कुमारी, शहला तबस्सुम, सीआरपी सुनीता कुमारी एवं पीरामल फाउंडेशन से प्रेरणा पंडित विशेष रुप से मोजूद थे। प्रेरणा पंडित ने अभिभावकों और छात्रों के गहरे संबंध पर चर्चा करते हुए कुछ गतिविधियों की जानकारी दी। जिसमें अभिभावकों को अपने बच्चों का चित्र बनाने एवं अनुच्छेद लिखने को कहा गया। अभिभावकों के लिए ये गतिविधि बहुत नई और रोचक थी। कुछ ने अपने बच्चों के पसंद-नापसंद के बारे में बताया तथा कई अभिभावकों ने अपने बच्चों के साथ उनके अच्छी बुरी आदतों के बारे में बताया। गतिविधि का उद्देश्य अभिभावकों को अपने बच्चों के बारे में सोचने, उनको सुनने एवं उन पर ध्यान देने और उनके साथ दिन में कम से कम एक घंटा समय व्यतीत करने के लिए प्रेरित करना था। साथ ही अभिभावकों को फाइलेरिया नामक बीमारी के बारे में जागरूक किया गया और समय से दवा लेने के लिए कहा गया। बैठक में लगभग 80 अभिभावक शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामपुर के लाल आचार्य प्रेम शंकर पाण्डेय ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया झारखंड का गौरव

हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न 

सिमडेगा विधायक मामले में सियासत तेज: दीपक प्रकाश ने मीडिया पर पुलिस कार्रवाई को बताया अलोकतांत्रिक, विनोद पांडेय ने मांगी निष्पक्ष जांच

विधायक प्रतिनिधि के पिता का 90 वर्ष की उम्र में निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ का समापन, भद्रकाली मुहाने घाट को नमो घाट की तर्ज पर सजाया गया; भव्य गंगा आरती का आयोजन

जिले में छठ महापर्व का समापन: उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ घाटों पर उमड़ी भीड़; कई जगह गंगा आरती

Leave a Comment