Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

जनता दरबार में आमजनों की उपायुक्त ने सुनी समस्याएं, खराब पड़े चापानल को जल्द मरम्मति कराने, कोविड 19 अंतर्गत कार्य करने वाले ऑपरेट के मानदेय को लेकर संबंधितों को दिए निर्देश

On: June 29, 2024 10:37 AM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। उपायुक्त रमेश घोलप ने शुक्रवार केा समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित जनता दरबार में आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी। इस दौरान पेयजल से संबंधित आवेदन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई कि चतरा शहर अंतर्गत वार्ड संख्या 16 चतरा स्टोर के सामने वाली गली में लगभग एक सप्ताह से चापानल खराब हैं। जिसके कारण अमजनों को पेयजल की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर नगर परिषद पदाधिकारी को भी आवेदन दिया गया है लेकिन आज तक चापानल की मरम्मति नहीं हो पाई हैं। उपायुक्त ने समस्याओं को सुनते हुए पेयजल एवं स्वच्छता प्रमण्डल के कार्यपालक अभियंता को जल्द चापानल मरम्मति कराने का निर्देश दिया। वहीं प्रतापपुर प्रखंड के योगियारा पंचायत के ग्रामीणों द्वारा जलमिनार एवं शौचालय अवैध ढंग से बनाने एवं सोलर प्लेट नीचे गिरकर टुट जाने से संबंधित आवेदन देकर जांच कर आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया गया। इस पर उपायुक्त ने कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल को आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया। वहीं कोविड 19 अंतर्गत 16 फरवरी 2022 से 15 सितंबर 2022 तक कम्प्यूटर ऑपरेटर के द्वारा कार्य किया गया जिसका भुगतान अभी तक लंबित है कि शिकायत प्राप्त हुई है। इस संदर्भ में उपायुक्त ने सिविल सर्जन को निर्देशित किया कि कोविड के दौरान कार्य करने वाले कम्प्यूटर ऑपरेटर का मानदेय जल्द से जल्द भुगतान करें। इसी प्रकार मोटेशन, शौचालय का कार्य अवैध ढंग से निर्माण होने, गव्य विकास, विद्युत विभाग, अतिक्रमण समेत अन्य से संबंधित मामले जनता दरबार में आए। उपायुक्त प्राप्त मामले का त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

श्री सर्वेश्वरी समूह  शाखा गुमला महिला संगठन ने सदर अस्पताल में मरीजों के बीच एवं फुटकर विक्रेताओं के बीच राहत सामाग्री वितरण किया

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment