Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra: 14.5 केजी अफीम व 10.69 केजी डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

On: March 19, 2023 8:32 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

14.5 केजी अफीम व 10.69 केजी डोडा के साथ तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चतरा। जिले में पुलिस अफीम तस्करों के विरुद्ध लगातर कार्रवाई कर रही है। इस कड़ी में पुलिस अधीक्षक राकेष रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना क्षेत्र से 14.5 किलो ग्राम अफीम और 10.69 किलो ग्राम डोडा के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया। एसडीपीओ अविनाश कुमार ने सदर थाना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए बताया कि एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर प्रशिक्षु डीएसपी धनंजय कुमार राम के नेतृत्व में गठित टीम ने चतरा-गया मुख्य पथ पर स्थित भुइयांडीह के समीप चिलोई मुख्य पथ से सुनसान झोपड़ी से राजू कुमार सिंह को गिरफ्तार करने के साथ उसके पास से 4 किलो 373 ग्राम अफीम और मंगर गंझू के घर से 10 किलो 462 ग्राम अफीम व 10 किलो 690 ग्राम डोडा बरामद किया गया है। वहीं इस बीच पुलिस को चकमा देकर जंगल का लाभ उठाकर दूसरा मंगर गंझू कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत चुरकी सलगी गांव निवासी फरार हो गया। अभीयुक्त के विरुद्ध एनडीपीएस के तहत मामला दर्ज करते हुए न्यायालय में प्रस्तुत करने के उपरांत जेल भेज दिया गया। अभियान में थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक मनोहर करमाली, एसआई दिनेश कुमार हेंब्रम व सिकंदर सिंकु समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मासूम के साथ दरिंदगी पर सियासत गरम

तनाव के बाद शांति की जीत: कड़े सुरक्षा घेरे में निकला रामनवमी जुलूस

रामनवमी में बड़ा हादसा: हाईटेंशन तार की चपेट में आया महावीरी झंडा, 7 लोग झुलसे

29 मार्च को मेगा लीगल इम्पावरमेंट कैंप, समस्याओं का होगा समाधान

रामनवमी पर शहर से गांव तक राममय माहौल, ड्रोन से निगरानी

झंडा जुलूस शांतिपूर्ण संपन्न, युवतियां बनीं आकर्षण का केंद्र

जिलेभर में धूमधाम से मनाई गई रामनवमी, गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

धूमधाम से निकला रामनवमी जुलूस, अखाड़ा का उद्घाटन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान, गांव में मातम

रामनवमी पर महावीर ध्वज स्थापित, सांस्कृतिक कार्यक्रम व सम्मान समारोह का आयोजन

एक हफ्ते बाद भी पुलिस के हाथ खाली, 5.60 लाख की चोरी के आरोपी फरार

झांकी के दौरान सुरक्षा पर सख्त हुए एसपी, ऊंचे डीजे पर जताई चिंता

Leave a Comment