न्यूज स्केल संवाददाता
चतराः लोकसभा चुनाव 2024 का मतदान 20 मई को चतरा जिले में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के साथ ही चुनाव मैदान में उतरे 22 प्रत्याशियों का भाग्य इविएम मशीन में बंद हो गया है। अब सभी को 4 जून मतगणना का इंतजार है। भाग्य आजमाने वाले उम्मीदवारों में काली चरण सिंह भारतीय जनता पार्टी, कृष्णानन्द त्रिपाठी इंडियन नेशनल कांग्रेस, नागमणि बहुजन समाज पार्टी, अर्जुन कुमार कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया, कर्मलाल उरांव पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया (डेमोक्रेटिक), कामदेव डिहो राण राष्ट्रीय जन उत्कर्ष पार्टी, दर्शन गंझू झारखण्ड पार्टी, दुलेश्वर साव भारतीय जवान किसान पार्टी, विमल लकड़ा आंबेडरकराईट पार्टी ऑफ इंडिया, महेश बांडो बहुजन मुक्ति पार्टी, लव कुमार पंडित भागीदारी पार्टी, संजय कुमार स्नेही लोकहित अधिकार पार्टी, सुमित कुमार यादव समता पार्टी, अर्जुन प्रजापती, मो. अबुजर खां, डॉ. अभिषेक कुमार सिंह, अमित कुमार सिंह, चंदन कुमार, दीपक कुमार गुप्ता, योगेश कुमार सिंह, विक्रांत कुमार सिंह, श्रीराम सिंह निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं। प्रत्याशीयों के भाग्य का फैसला 4 जून को होगा। जिले में करीब 62.96 प्रतिशत मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
EVM में बंद हुआ 22 प्रत्याशीयों का भाग्य, अब 4 जून का इंतजार, 60.26 प्रतिशत मतदाताओं ने किया मतदान
By newsscale
On: May 20, 2024 11:11 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group
Join Now















Total Users : 1231177
Total views : 3082700