Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

नोडल पदाधिकारी ने मतदाता जागरूकता को लेकर बीएजी के साथ की बैठक

On: May 4, 2024 11:04 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। जिले के जिन बूथों पर पूर्व में चुनाव के दौरान मतदान प्रतिशत कम हुआ है। उन बूथों पर अधिक से अधिक मतदान हो, इसके लिए कुल 50 ऐसे बूथों को चिह्नित किया गया है और मतदाता जागरूकता के लिए प्रत्येक बूथ के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त किये गये हैं। जो अलग-अलग दिनों में तीन बार बूथ का दौरा करेंगे और बूथ जागरूकता टीम के साथ बैठक कर मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चला कर कम मतदान प्रतिशत के कारणों की जानकारी लेंगे। इसी उद्देश्य से जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप के निर्देश पर जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनिंदर भगत इटखोरी प्रखंड के साल्वे बूथ संख्या 209 मतदान केंद्र पहुंच बूथ जागरूकता टीम के साथ बैठक कर वर्तमान मतदाता और मतदान प्रतिशत कम के कारणों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर मतदाताओं से विचार-विमर्श और सुझाव भी लिये। उन्होंने बताया कि 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान बूथ संख्या 209 पर कुल 41 फीसदी वोटिंग हुई थी। अधिक मतदान हो, इसके लिए बूथ अवेयरनेस टीम के साथ मतदाताओं की बैठक की गयी। इस दौरान बीडीओ सोमनाथ बांकिरा, आंगनबाड़ी सेविका, पंचायत सेवक, शिक्षक समेत ग्रामीण मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

पुलिस के नाक के नीचे 1 करोड़ की लूट: थाने से चंद कदम की दूरी पर व्यापारी से छीना 1 किलो सोना!

78 साल बाद भी पांच गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित, ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक संपन्न, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

नो इंट्री उल्लंघन और रैश ड्राइविंग पर प्रशासन सख्त, दो वाहन ब्लैकलिस्ट

दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

चार माह से लापता वृद्ध को हंटरगंज पुलिस ने सकुशल किया बरामद

नवनियुक्त एसपी अनिमेष नैथानी ने थाना का किया निरीक्षण

रेलवे निर्माण कार्य में लापरवाही से कई गांवों की बिजली ठप, ग्रामीणों ने काम कराया बंद

दर्दनाक सड़क हादसा: वायु सेना के जवान की दुखद मौत, ढाई महीने की बेटी से मिलने छुट्टी पर आए थे घर!

सनसनी: लापता 3 युवाओं के नदी में मिले शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया गुमराह करने का गंभीर आरोप!

बारात का विवाद सुलझाने गई पुलिस पर हमला: उग्र भीड़ ने की मारपीट, 3 मुख्य आरोपी गिरफ्तार! | Viral Video

गौ माता के सम्मान में पूरा भारत वर्ष मैदान में – जिला प्रमुख अशोक त्रिपाठी

Leave a Comment