न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रत्याशी कालीचरण सिंह शुक्रवार को नामांकन दाखिल करेंगें। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी तथा विपक्ष के नेता अमर कुमार बावरी उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी प्रत्याशी के द्वारा पत्रकारों को देते हुए बताया गया कि नामंकन पत्र दाखिल करने के बाद प्रदेश अध्यक्ष के साथ नेता प्रतिपक्ष जन सभा को संबोधित करेंगे। जनसभा के लिए बाबा घाट मैदान को तैयार किया जा रहा है। जहां प्रदेश अध्यक्ष मतदाताओं से अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान कर विजयी बनाने की अपील करेंगें।

















Total Users : 1258787
Total views : 3122037