Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

श्री नारायण महायज्ञ सह भगवान भास्कर एंव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा माह यज्ञ को लेकर हुवा ध्वजारोहण 

On: March 28, 2024 11:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददात
पत्थलगडा(चतरा)। पत्थलगड़ा प्रखंड के बेलहर गांव स्थित जेजल नदी के तट पर नवनिर्मित भगवान भास्कर मंदिर परिसर में आगामी 9 अप्रैल से प्रारंभ होने वाले श्री नारायण महायज्ञ सह भगवान भास्कर एंव हनुमत प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को ध्वजारोहण किया गया। यज्ञाचार्य मधुसुदनाचार्य बक्सर की देखरेख में उक्त नवनिर्मित मंदिर के समीप महा यज्ञ  को लेकर ध्वजारोहण किया गया। इस अवसर पर यज्ञाचार्य व उनके सहयोगी पंडितों ने पूरे विधि विधान से पूजा अर्चना कर मंदिर परिसर में ध्वजारोहण कराया। ध्वजारोहण के पूर्व ग्रामीणों ने ढोल गाजे-बाजे के साथ गांव का भ्रमण किया, इस दौरान ग्राम देवी मंडप समेत शिव मंदिर में पूजा अर्चना किया। गांव भ्रमण के दौरान ग्रामीण जय श्री राम, जय हनुमान, जय माता दी आदि गगनचुंबी नारे लगा रहे थे। ध्वजारोहण के साथ ही ग्रामीणों ने यज्ञ समाप्ति तक पूरे गांव में मांस मदिरा का सेवन नही करने को लेकर पूर्ण पाबंदी का संकल्प भी लिया। इस अवसर पर जिप सदस्य रामसेवक दांगी, बरवाडीह मुखिया संदीप कुमार सुमन, यज्ञ समिति के अध्यक्ष महादेव दांगी, सचिव राजकुमार दांगी, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, विजय दांगी, सेवानिवृत शिक्षक अजीत सिंह, शारदा रंजन सिंह, सुनील राणा, बसंत दांगी, गीता देवी, सुदर्शन सिंह, विनोद सिंह, महेश राणा, निर्मल दांगी, बैजनाथ दांगी, तिलेश्वर दांगी, राजेंद्र राम, उपेन्द्र रजक, कुंदन कुमार, शिशुपाल कुमार, अजय यादव, भाजपा अध्यक्ष सतीश कुमार, अरविंद ठाकुर, अमित तिवारी, विमल सिंह, तिर्थनाथ दांगी, वासुदेव दांगी, राजू सिंह, चरितर सोनी समेत सैकड़ों महिला पुरुष ग्रामीण शामिल थे।
नोट फोटो। यज्ञ के ध्वजा रोहण में शामिल लोग

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

अंबेडकर जयंती पर गूंजा शिक्षा और संघर्ष का संदेश

सरस्वती विद्या मंदिर में अंबेडकर जयंती पर ज्ञान और संस्कार का संगम

संविधान निर्माता को नमन, श्रद्धा और सम्मान से गूंजा अंबेडकर चौक, वरीय अधिकारियों ने किया माल्यार्पण, बाबा साहब के विचारों पर हुआ मंथन

भीष्म पितामह से सम्राट तक— बिहार में भाजपा के ‘पूर्ण उदय’ की इनसाइड स्टोरी, 45 साल का लंबा संघर्ष

बाबा साहेब की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित, अधिकारियों ने सामाजिक न्याय व समानता के संदेश को किया स्मरण

धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब की 135वीं जयंती, विभिन्न प्रखंडों में शोभा यात्रा, पुष्पांजलि व श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

भीषण गर्मी की चपेट में चतरा, आंगनबाड़ी समय बदलने की उठी मांग, छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावक चिंतित

सड़क दुर्घटना में वन अध्यक्ष की मौत, गांव में पसरा मातम

तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में व्यक्ति की मौत, 16 घंटे जाम के बाद हालात सामान्य

*आंबेडकर जयंती पर गुमला में श्रद्धा व सम्मान के साथ डॉ. भीमराव आंबेडकर को किया गया नमन- प्रशासनिक महकमा से लेकर आम लोगों ने संविधान निर्माता को नमन किया*

*  लायंस क्लब गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

*योग परिवार गुमला ने डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि*  

Leave a Comment