Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

कोल बेल्ट क्षेत्र भदानीनगर के एक दर्जन पंचायतों में भाजपा सांसद प्रत्याशी ने चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान, हुआ अभूतपूर्व अभिनंदन

On: March 28, 2024 5:17 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हज़ारीबाग:-हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने एक राउंड हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र का तूफानी दौरा करने और क्षेत्र के भाजपा के सभी 34 मंडलों के कार्यकर्ताओं संग परिचयात्मक बैठक करने के पश्चात गुरुवार से एक “भाजपा मंडल में एक दिन” का सघन जनसंपर्क अभियान की शुरूआत रामगढ़ जिले के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंर्तगत पतरातु प्रखंड स्थित भदानीनगर मंडल क्षेत्र से की। यह क्षेत्र कोल बेल्ट क्षेत्र है। जहां करीब डेढ़ दर्जन प्रमुख स्थलों का दौरा कर स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने अपने दौरे की शुरुआत रामगढ़ के टायर चौक से की जहां भदानीनगर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। तत्पश्चात भदानीनगर मंडल क्षेत्र के कंडेर, पीरी, डूडगी, मसमोहना, कडरू, वारीडीह, जुमरा, साकी, सुदी, पाली, चिकोर, लादी, मतकमा, देवरिया, कुरसे, लबगा, रसदा सहित करीब एक दर्जन पंचायतों के डेढ़ दर्जन स्थानों में जनसंपर्क अभियान चलाया। सभी जगहों पर स्थानीय लोगों ने पारंपरिक तरीके से गाजे- बाजे और ढोल-ताशे के साथ अभूतपूर्व स्वागत किया। कोल बेल्ट क्षेत्र में मनीष जायसवाल को स्थानीय लोग आशा की नई किरण के रूप में देख रहें है और उन्हें पूर्ण समर्थन का भरोसा भी जता रहें हैं। उन्होंने अपने भदानीनगर मंडल क्षेत्र में अपने जनसंपर्क अभियान का समापन हवेली रेस्टुरेंट, मतकमा चौक पर प्रेस- वार्ता के माध्यम से की ।

*भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए भाजपा के पक्ष में मतदान करें- मनीष जायसवाल

कोल बेल्ट क्षेत्र रामगढ़ जिले के भदानीनगर भाजपा मंडल इलाके के सघन दौरे के क्रम में जनसंपर्क करते हुए भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने स्थानीय लोगों की समस्याओं से रूबरू होने के बाद लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कहा जाता है कि भ्रष्टाचार ऊपर से नीचे की ओर आता है लेकिन जब ऊपर से ही भ्रष्टाचार सफाई का प्रारंभ हो जाए तो नीचे भ्रष्टाचार का सवाल ही नहीं उठता है। उन्होंने कहा की कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार की जननी रही है लेकिन मोदी सरकार में पिछले करीब 10 सालों में उनके मंत्रिमंडल में कोई भी भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। विभिन्न राज्यों में जहां भ्रष्टाचार का आतंक है उसे समाप्त करने के लिए केंद्रीय एजेंसियां नकेल कस रही है और उसी का नतीजा है की आज कई झारखंड, दिल्ली के सीएम, कई राज्यों के मंत्री, कई आईएएस और अन्य नेता जेल के सलाखों के पीछे हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त भारत के निर्माण के लिए तीसरी बार मोदी सरकार बनाएं और अपना बहुमूल्य वोट भाजपा को ही दें। मनीष जायसवाल ने यह भी बताया की इस क्षेत्र का बड़ा मुद्दा एशिया का सबसे प्रसिद्ध ग्लास फैक्ट्री कई वर्षों से बंद पड़ा है, कई अंडरग्राउंड माइंस बंद पड़े हैं, यहां स्थित एनटीपीसी के थर्मल पॉवर प्लांट से स्थानीय क्षेत्र को कैसे अधिक से अधिक बिजली मिले इस दिशा में अगर सांसद बना तो सकारात्मक पहल अवश्य करूंगा ।

मौके पर ये गणमान्य लोग रहें मौजूद

मौके पर विशेषरूप से झारखंड भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष सह पूर्व बीस सूत्री उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद, रामगढ़ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रवीण मेहता, रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व भाजपा प्रत्याशी सह सांसद प्रतिनिधि रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू, भाजपा जिला मंत्री संजीव कुमार बावला, भाजपा एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष कुमेल उरांव, भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सन्नी कुशवाहा, भदानीनगर भाजपा मंडल अध्यक्ष सागर दांगी, रंजित पांडेय, सुरेंद्र करमाली, सोनू कुशवाहा, संतोष शर्मा, देवेंद्र सिंह, गोविंद बेदिया, मोतीनारायण सिंह, आशीष ठाकुर, अशोक सोनी, कपिल राम दांगी, राजेंद्र ठाकुर, शिव साव, मुकेश कुमार, हरितनम, राकेश कुमार, हजारीबाग के भाजपा नेता अनिल मिश्रा, जयनारायण प्रसाद सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें ।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Leave a Comment