न्यूज स्केल संवाददाता
चतरा। लोकसभा आम चुनाव 2024 को देखते हुए सोमवार को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रमेश घोलप पुलिस अधीक्षक विकास कुमार पाण्डेय, उप निर्वाचन पदाधिकारी रजवंती कुमारी, निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी सिमरिया सन्नी राज एवं निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह अनुमण्डल पदाधिकारी चतरा सुरेन्द्र उरांव समेत अन्य कोषांग पदाधिकारी के साथ चतरा कॉलेज चतरा पहूंच बज्र गृह सोमवार को पहुंचे। उपायुक्त ने इस दौरान मत पत्र गणना कक्ष समेत अन्य का निरीक्षण कर मौके पर उपस्थित पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा अगर निर्वाचन के कार्य होने वाले कॉलेज भवन में मरम्मति की आवश्यकता है या सुरक्षा के दृष्टिकोण से कोई और आवश्यकता है तो इसे जल्द से जल्द संबंधित पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करते हुए दुरूस्त कराएं। साथ ही शौचालय, पेजयल, विद्युत, पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, सीसीटीवी के अधिष्ठापन समेत कई महत्वपूर्ण कार्याें को लेकर दिशा निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने चतरा कॉलेज चतरा पहुंच बज्र गृह, मत पत्र गणना कक्ष समेत अन्य का लिया जायजा

By newsscale
On: March 18, 2024 10:55 PM
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now



















Total Users : 996063
Total views : 2767231