Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

साक्षी प्रिया ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया

On: February 21, 2024 11:29 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल संवाददाता
इटखोरी(चतरा)। तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव के दूसरे मंगलवार शाम मंच पर सुशील महतो एवं लखीराम ग्रुप द्वारा छऊ नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। वहीं साक्षी प्रिया दुबे ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। दोनो की प्रस्तुति देख दर्शक आश्चर्यचकित रह गए। कलाकारों ने छऊ वेशभूषा धारण कर गजब की नृत्य प्रस्तुति देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इसके बाद चतरा स्वीप के ब्रांड एंबेसडर एवं सुर संग्राम की फाइनललिस्ट रही स्थानीय कलाकार शालिनी दुबे एवं श्रेया दुबे ने एक से बढ़कर एक जुगलबंदी गीत और संगीत की प्रस्तुति दी। इनके गीत और संगीत पर दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए। इन दोनों कलाकारों ने प्रीत की लागी लगन मोहे ऐसी लागी, मैं हो गई मतवारी, तेरे नाम से जी लूं तेरे नाम से मैं मर जाऊं, तू मेरा कोई न होको भी कुछ ना लगे, अपना बना लिया पिया, ज़वानी जानेमन हसीन दिलरूबा, झुमका गिरा रे इटखोरी के बाजार में एवं ओम शांति ओम समेत नागपुरी झूमर की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम में समां बांधा। वहीं शालिनी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा कि मैं चतरा से स्वीप का ब्रांड एंबेसडर रही हूं। इसलिए 18 साल से ऊपर सभी लोग इस बार के चुनाव में मतदान करें। फिर साक्षी प्रिया दुबे ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति देकर सांस्कृतिक कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उन्होंने एक से बढ़कर एक ग़ज़ल की भी प्रस्तुति दी। जिसे सुनकर दर्शक गदगद हुए। किस्सू राहुल एंड ग्रुप के द्वारा वीर जवानों के लिए समर्पित एक प्रस्तुति पेश की गई। किस्सू राहुल एंड ग्रुप के मोनू राज ने तोर मुस्कान गोरी रे पर झारखंडी नृत्य कर लोगो का मन मोह लिया। ग्रुप के ही सन्नी मुखर्जी के मेरे सपनो रानी कब ओगी तु संगीत की प्रस्तुति दी गई। चांदनी मुखर्जी ने सात समुंदर पर मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई संगीत की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

अंत में बॉलीवुड गायक विनोद राठौर ने मैं नायक नहीं खलनायक हूं मैं, मुन्ना भाई एमबीबीएस समेत कई अन्य गाने गाकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं नाराज चल रहे सांसद सुनील कुमार सिंह व विधायक किशुन कुमार दास अचानक 8ः52 पर एक साथ मंच के समीप पहुंचे और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाते हुए कलाकारों की हौसला अफजाई की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

समग्र ब्राह्मण मातृशक्ति परिषद् ने मनाया होली मिलन समारोह, फाग गीतों और गुलाल से सराबोर हुआ माहौल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 फाइनल: भारत ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 256 रनों का विशाल लक्ष्य

पुलिस–अपराधियों के बीच मुठभेड़, प्रिंस खान गिरोह का शूटर घायल, एएसआई को लगी गोली

श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह को लेकर भव्य कलश यात्रा, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल

सांसद ने सरना स्थल में चबूतरा निर्माण व सौंदर्यीकरण कार्य का किया उद्घाटन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहरदगा में जल महोत्सव पखवाड़ा का जिला स्तरीय शुभारंभ, उत्कृष्ट कार्य करने वालों को किया गया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कूडू में जेएसएलपीएस के तहत भव्य कार्यक्रम, 250 से अधिक दिदियों ने लिया भाग

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं के योगदान और नेतृत्व क्षमता को किया गया सम्मानित

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद बिहार में नया नेतृत्व चर्चा में, चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की उठाई मांग

घर बुलाकर युवती से सामूहिक दुष्कर्म, चार आरोपी गिरफ्तार, अन्य आरोपियों की तलाश जारी

अस्पताल में नवजात बेचने की साजिश का खुलासा, 8 माह की गर्भवती नाबालिग का जबरन ऑपरेशन, अस्पताल संचालक समेत तीन गिरफ्तार

बिना ओटीपी और लिंक के खाते से उड़ गए 29,100 रुपये, साइबर फ्रॉड का मामला दर्ज, महिला ने थाना में की शिकायत, पुलिस ने शुरू की जांच

Leave a Comment