Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Prtappur: वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जप्त

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, अवैध लकड़ी लदा ट्रैक्टर जप्त

चतरा। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत झारखंड-बिहार सीमा पर सक्रिय लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध वन विभाग और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जप्त किया गया। उतरी वन प्रमंडल अंतर्गत प्रतापपुर वन क्षेत्र के चरका रहरिया गांव के समीप से वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जप्त किया है। बताया गया कि उक्त लकड़ी को बिहार के सलैया में खपाने की योजना थी। हालांकि जप्त ट्रैक्टर और वाहन मालिक के पहचान के लिए वन विभाग के अधिकारी जांच कर रहे हैं। छापेमारी टीम का नेतृत्व कर रहे वनपाल आशीष पांडेय ने बताया कि रेंजर राजबल्लभ पासवान को गुप्त सूचना मिली थी कि लकड़ी माफिया रात के अंधेरे में ट्रैक्टर में अवैध लकड़ी लोड कर अनगड़ा एवं डुमरवार जंगल की ओर से जा रहे है। सूचना पर वन विभाग और पुलिस की स्पेशल टीम गठित कर तड़के सुबह चरका गांव में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध लकड़ी के साथ ट्रैक्टर को जप्त किया गया। हालांकि अंधेरे का लाभ उठाते हुए लकड़ी माफिया और चालक मौके से भागने में सफल रहे। जिसके बाद अवैध लकड़ी लदे ट्रैक्टर को जप्त कर वन परिसर लाया गया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment