Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

रामनवमी महासमिति सभी अखाड़ो मे करेगा झंडा, दिया व हनुमान चालीसा का वितरण

On: January 14, 2024 5:26 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

22 जनवरी को सभी रामभक्त मनाएं उत्सव, करें हनुमान चालीसा का पाठ : कुणाल यादव

घरों, मंदिरों व चौक चौराहों को सजायें , मनायें उत्सव : कुणाल यादव

न्यूज़ स्केल ब्यूरो आशीष यादव

हजारीबाग : बड़ा अखाड़ा प्रांगण मे अयोध्या मे 22 जनवरी को हो रहे रामलल्ला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बड़ा अखाड़ा प्रांगण मे एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक मे 22 जनवरी के उत्सव के स्वरूप पर चर्चा परिचर्चा की गई। बैठक के माध्यम से रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मंजीत यादव ने लोगो से अपील करते हुए कहा की रामलल्ला का प्राण प्रतिष्ठा होना हम सभी हिंदूओं के लिए गौरव, सम्मान व हर्ष का विषय है इस दिन को हम सभी को एक उत्सव के रूप मे मनाना है। वहीं रामनवमी महासमिति के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र वर्मा बिरु ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा की इस दिन को हम सभी को धूमधाम से मनाना है सबो को अपने आस पास के मंदिरों को साफ सफाई करनी है। रामनवमी महासमिति अध्यक्ष कुणाल यादव ने अपने संबोधन मे कहा की 500 वर्षों के बाद रामलल्ला अपने घर वापस आ रहे हैं। त्रेता युग मे प्रभु श्री राम 14 वर्षों के बाद जब अयोध्या वापस लौटे थे तो घर घर दीप जलाकर खुशियाँ मनाई गई थी इस कलयुग मे प्रभु श्री राम 500 वर्षों के बाद घर लौट रहे हैं इसलिए इस बार हमलोगों को पूरे उत्साह और उमंग से इस उत्सव को मनाना है। उन्होंने आगे कहा की जैसा की इस बैठक मे सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है की महासमिति की ओर से सभी अखाड़ो में झंडा, दिया, घी व हनुमान चालीसा का वितरण करेगी। साथ ही इस उत्सव मे जनभागीदारी व जनजागरण हेतू रथ रवाना करेगी।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ बड़ा अखाड़ा मे झंडा देकर किया गया ।
उन्होंने आम जनो से अपील करते हुए कहा की रामलल्ला के प्राण प्रतिष्ठा के दिन पास के मंदिरों मे हनुमान चालीसा का पाठ करें, घरों ,सड़कों व चौक चौराहों को सजायें । इस बैठक मे मुख्य रूप से राकेश प्रसाद, धर्मेंद्र शुक्ला, सूरज कुमार, बबलू चंद्रवंशी, कृष्ण मुरारी, मंदीप यादव, कुंदन कुमार, गौरव गोस्वामी, वेद कुमार, पिंटू कुमार गिरी, संदीप कुमार, स्वयं प्रकाश, अमृतेश रंजन, कुणाल कुमार, करण सिंह, राहुल कुमार के अलावे कई अन्य लोग मौजूद थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भव्य स्वदेशी मेले का आगाज: CM और राज्यपाल ने किया उद्घाटन, कहा- स्वदेशी अपनाएं, देश मजबूत बनाएं!

खौफनाक वारदात: चरित्र पर था शक, तो पति बन गया हैवान, नुकीले रॉड से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट!

झारखंड के 7 साल के लाल ने रचा इतिहास: समुद्र की लहरें चीरकर श्रीलंका से तैरकर पहुंचा भारत, बनाया डबल वर्ल्ड रिकॉर्ड!

भावभीनी विदाई: 36 साल की शानदार सेवा के बाद सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह हुए रिटायर, छलके आंसू!

दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार वाहन ने ली महिला की जान, आक्रोशित ग्रामीणों ने 15 घंटे तक किया चक्का जाम!

अवैध कटाई का खेल: बिना परमिशन काट डाला 100 साल पुराना ऐतिहासिक इमली का पेड़, लाखों में बेची लकड़ी!

मजदूर दिवस पर जागरूकता की गूंज… नारों से गूंजा इलाका

दर्दनाक हादसा: आंधी-तूफान के बीच बरगी डैम में डूबा क्रूज; 9 पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता!

ब्राइट फ्यूचर के विद्यार्थी व शिक्षक को बीकेएमएस ने किया सम्मानित

​शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई बुद्ध पूर्णिमा

पुलिस चौकी में घुसकर हमला! वर्दी फाड़ी, सिपाही को पीटा — वायरल VIDEO से मचा हड़कंप

थाना निरीक्षण में सख्ती का संदेश, फिर देवी दरबार में माथा टेक शांति की कामना

Leave a Comment