वन अधिकार अधिनियम पर जागरूकता को लेकर ग्रामसभा का आयोजन, लोगों को दी गई वनाधिकार कानून की जानकारी
कुंदा(चतरा)। कुंदा प्रखंड क्षेत्र के सिक्कीदाग पंचायत अंतर्गत भौरुडीह गांव में रविवार को वन अधिकार अधिनियम पर जागरुक्ता को लेकर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता वन अधिकार समिति के अध्यक्ष विलास भारती व संचालन लालदेव भोक्ता ने किया। ग्राम सभा में वन अधिकार समिति के झारखंड प्रभारी अशोक भारती मुख्य रूप से उपस्थित थे। श्री भारती ने ग्राम सभा में वन अधिकार अधिनियम 2006 संशोधित नियम 2008 व संशोधित नियम 2012 के बारे में लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्र में निवास करने वाले वैसे अनुसूचित जाती, अनुसूचित जनजाति व अन्य परंपरागत वन निवासी जो वन भूमी पर निवास कर रहे हैं, को उक्त भूमि पर खाद्य पदार्थ की खेती कर जीविका चलाने का अधिकार है। इसी के लिए भारत सरकार द्वारा वन अधिकार अधिनियम पारित किया गया है। लेकिन ग्रामीणों को जानकारी के अभाव में इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। साथ ही एकजुट होकर कानूनी रूप से लड़ने पर बल दिया। ग्राम सभा में ईश्वरी भारती, राजमणि देवी, ललिता देवी, अकल रविदास, शंभू यादव, नरेश यादव, अनिल यादव समेत भारी संख्या में महिलाएं व पुरुष शामिल थे।