Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Ramgadh: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में गोला में किया जनसभा, कहा यूपीए के महागठबंधन की होगी जीत विपक्ष दूर दूर तक नहीं

On: February 19, 2023 8:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यूपीए प्रत्याशी बजरंग महतो के पक्ष में गोला में किया जनसभा, कहा यूपीए के महागठबंधन की होगी जीत विपक्ष दूर दूर तक नहीं

रामगढ़ः रामगढ़ विधानसभा उप चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आ रही है चुनावी सरगर्मी आबढ़ गयी हैं। यूपीए और एनडीए के कद्दावर नेता लगातार रामगढ़ विधानसभा का दौरा कर अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर जीत का दावा कर रहे हैं। रविवार को राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गोला स्थित हाई स्कूल मैदान पहुंचकर विशाल जनसभा सभा को सम्बोधित करते हुए भाजपा और आजसू पार्टी पर जमकर निशाना साधा। सीएम श्री सोरेन ने कहा कि भाजपा और आजसू पार्टी ने झारखंड को लूटने का काम किया हैं। दोनो पार्टी के नेताओ को विकास से कोई लेना देना नही हैं। एनडीए झारखंड ने आम जनता को ठगने का काम किया है। कहा कि रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवार बजरंग महतो की स्थिति मजबूत है और इस उपचुनाव के बाद एक बार फिर से यह साबित हो जायेगा कि यूपीए सरकार, झारखंड एवं यहां के लोगों के हित में सकारात्मक कार्य कर रही है। सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केन्द्र सरकार केवल अपनी बातों से लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रही है, लेकिन उसे किसी भी हाल में झारखंड में सफलता नहीं मिलेगी।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव में भी पिछले उपचुनावों की तरह गठबंधन उम्मीदवार को जीत जरूर मिलेगी और कांग्रेस प्रत्याशी भारी अंतर से विजय प्राप्त करेंगे। सीएम ने कहा कि विधायक के रूप में अपने कार्यकाल के 3 वर्षों के दौरान ममता देवी ने क्षेत्र के विकास के लिए योजनाबद्ध तरीके से काम किया था, लेकिन विरोधियों को यह रास नहीं आयी, जिसके कारण साजिश के तहत उन्हें फंसा दिया गया। सीएम ने कहा कि रामगढ़ क्षेत्र के मतदाताओं से कुछ भी छुपा नहीं है। सभा में कांग्रेस व झाामुमो के साथ गबंधन के नेता व कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

राज्यसभा से विदाई के दौरान भावुक हुए मल्लिकार्जुन खरगे, बोले— “राजनीति में कोई रिटायर नहीं होता”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

Leave a Comment