श्रम मंत्री ने किया पत्थलगड़ा प्रखंड का दौरा, एक श्राद्ध कार्यक्रम में हुवे शामिल

0
232
श्रम मंत्री ने किया पत्थलगड़ा प्रखंड का दौरा, एक श्राद्ध कार्यक्रम में हुवे शामिल
पत्थलगडा(चतरा)। राज्य के श्रम नियोजन सह कौशल विकास विभाग मंत्री सत्यानन्द भोगता शनिवार को चतरा लोक सभा क्षेत्र के पत्थलगड़ा प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान वे प्रखंड क्षेत्र के नावाडीह गांव निवासी राजदेव दांगी के 35 वर्षीय पुत्र सह पारा शिक्षक स्व.संजय दांगी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुए। मंत्री दिवंगत के घर पहुंचकर दिवंगत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर आत्मा की शांति की कामना की। उसके बाद मंत्री श्री भोक्ता ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर ढांढस बंधाते हुए कहा कि दिवंगत संजय के आकस्मिक निधन से काफी दुखी हूं मै पीड़ित परिवार के साथ खड़ा हूं। उन्होंनें दिवंगत के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी किया। मौके पर जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, जिप सदस्य राम सेवक दांगी, मुखिया मेघन दांगी, भाजपा नेता दिनेश्वर भुइंया, सीपीआई नेता अर्जुन कुमार, पारा शिक्षक जिलाध्यक्ष कृष्णा पासवान, प्रखंड अध्यक्ष अभय कुमार सिंह, मिथलेश दांगी, सतीश ठाकुर, तापेश्वर दांगी, संतोष कुमार वर्मा, प्रकाश ठाकुर, मनोज प्रसाद, उमेश यादव, बिरजू साव आदि शामिल थे।