तलाब में नहाने गए युवक की डुबने से हुई मौत 

0
423
तलाब में नहाने गए युवक की डुबने से हुई मौत
मयूरहंड(चतरा)। शनिवार को मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी दिलीप राणा का पुत्र शिव कुमार राणा उम्र लगभग 18 वर्ष की मौत रामसागर तालाब में डुबने से हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के हीं दो युवकों के साथ लगभग दो बजे दोपहर तालाब में नहाने गया हुआ था। तालाब अधिक गहरा होने के कारण युवक डुब गया। जिसके बाद साथ गए युवकों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दिया।सुचना पाकर ग्रामीण भारी संख्या में तालाब पर पहुंच खोजबीन शुरु किया और घटना की जानकरी अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को दिया। सुचना पाकर अंचल अधिकारी साकेत कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। जिसके बाद शव निकालने को लेकर चैया के गोताखोर को बुलाया गया। कडी मशक्कत के बाद चैय के गोताखोरों द्वारा युवक का शव तालाब से बाहर निकाला गया। वहीं पुलिस शव को कब्जा में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चतरा भेज दिया।गोताखोर लड्डु सा, गोल्डेन सा, शहनवाज सा, बबन सा, सोनू सा, दानी सा, अरसी सा, ने अहम भूमिका निभाई। घटना से परिजनो का रो-रो कर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।