दीपावली पूजा के उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा का आयोजन, तैयारी में जुटे लोग

0
125

दीपावली पूजा के उपलक्ष्य में आर्केस्ट्रा का आयोजन, तैयारी में जुटे लोग

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र के टंडवा,गाडिलौंग, नईपारम, कुमरांग कला, किसुनपुर समेत अन्य जगहों में एक दिन पूर्व से ही दीपावली पर्व की धूम देखी जा रही है। शुक्रवार को सनातन धर्मावलंबियों द्वारा धनतेरस के मौके बाजारों में जहां जमकर खरीदारी की गई। दूसरी ओर देर शाम आचार्यों द्वारा पूजा पंडालों में गौरी-गणपत्यादि देवताओं का विधिवत आवाहन पूजन कराया गया। श्रद्धालुओं द्वारा रविवार रात्री को अपने-अपने घरों व व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में लक्ष्मी, कुबेर व इंद्र का विशेष आह्वान पूजन किया जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूजा समितियों द्वारा इस अवसर पर आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम किये जा रहे हैं। प्रखंड के किसुनपुर पूजा समिति के कोषाध्यक्ष संतोष प्रजापति ने बताया कि रविवार रात तथा मेला में लोगों के मनोरंजन हेतु आरकेस्ट्रा का आयोजन किया गया है। वहीं कार्यक्रम को आकर्षक व सफल बनाने हेतु पूजा समिति के साथ जितेन्द्र महतो, सीताराम महतो, अरविंद पाठक, मनु महतो, महेंद्र महतो, मुंशी महतो समेत अन्य पूरी तत्परता से तैयारी में जुटे हैं।