WhatsApp Group Join Now
दीपावली के पर इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय में रंगोली प्रतियोगिता का अयोजन
चतरा। शहर के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित इन्दिरा गांधी आवासीय विद्यालय में दीपावली के शुभ अवसर पर रंगोली बनाओ विद्यालय सजाओ प्रतियोगिता का अयोजन किया गया। जिसमें वर्ग 5 से 7 तक व एक ग्रुप 8 से 10 तक वर्ग नवम स्मृति नारायणी ग्रुप प्रथम, दशम वर्ग के इशिका प्रियंका ग्रुप को द्वितीय व देवराज प्रिंस ग्रुप को तृतीय स्थान के लिय चुना गया। जबकि जूनियर ग्रुप में जिन्नात समीक्षा ग्रुप को प्रथम द्वितीय ग्रुप के लिए लक्ष्मी ईशा आयशा काजल रौशनी श्रुति सीता व स्वीटी ग्रुप में शिवानी, प्रियांशु, पल्लवी को तृतीय स्थान के लिए चुना गया। प्रथम वर्ग के कुशाग्र ग्रुप को भगवान गणेश की आकृति बनाने के लिए सर्वश्रेष्ठ रांगोली का पुरस्कार के लिए चुना गया। इसमें शौर्य पाठक, विशाल अमन ने काफी सराहनीय प्रयास किया। प्रतियोगिता में विद्यालय के शिक्षिका पूनम सिंह, प्रज्ञा पाठक, निर्मला कुमारी व अन्य शिक्षकों ने काफी मदद की। प्रधानाध्यापक आनन्द कुमार सिंह ने बताया कि बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है इसे सिर्फ निखारने की आवश्यकता है। इसके अलावा मनोज लहेरी, राजू कुमार व शहनाज आलम ने भी बच्चो को प्रोत्साहित किया।




















Total Users : 1038571
Total views : 2825243