Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

Chatra/Tandwa: आम्रपाली कोल परियोजना के मनवाटोंगरी में हैवी ब्लास्टिंग से दरकी दीवारें

On: February 15, 2023 11:07 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

आम्रपाली कोल परियोजना के मनवाटोंगरी में हैवी ब्लास्टिंग से दरकी दीवारें

टंडवा (चतरा)। चतरा जिले के टंडवा थाना क्षेत्र अंतर्गत आम्रपाली कोल परियोजना क्षेत्र के विस्तारीकरण में मनवाटोंगरी के ग्रामीणों पर अब आफत शुरू हो गई है। लोगों की मानें तो सीसीएल प्रबंधन ग्रामीणों को विस्थापन होने के लिए मजबूर कर रही है। घरों के चंद दूरी में हीं पहले होने वाले हैवी ब्लास्टिंग से लोगों की नींदें हराम थी, वहीं अब जोरदार विस्फोट से लगभग आधा दर्जन गरीबों के कच्चे मकानों की दीवारें दरक गई है। लोगों की मानें तो परियोजना विस्तारीकरण के लिए सीसीएल प्रबंधन सुनियोजित तरीके से हैवी ब्लास्टिंग कर लोगों को विस्थापित होने के लिए मजबूर कर रही है। मामले की जानकारी मिलते हीं बुधवार को सीओ विजय दास, सीसीएल के शकील अखतर, खनन कंपनी के रंजीत सिन्हा, संजीव सिंह तथा महेश वर्मा ने निरीक्षण किया। इस दौरान पन्नू भुइयां ,बुटली भुइयां, राजबली भुइयां, गोपी भुइयां, मसोमात बुधनी देवी समेत अन्य के घरों का निरीक्षण किया गया। जिसपर बताया गया कि इसकी रिपोर्ट तैयार कर मामले का उच्चस्तरीय विश्लेषण किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विद्या मंदिर लोहरदगा में हिंदू नववर्ष का भव्य आयोजन

झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री का बड़ा बयान— “हम मदद नहीं, अवसर देने वाली सरकार”

सभी पर्व-त्यौहार खुशनुमा माहौल में मनाएं: डॉ ताराचंद

उपायुक्त डॉ ताराचंद के निदेश पर कुडू के थाना मोड़ से पढ़हा भवन तक सड़क मरम्मती का कार्य शुरू

भंडरा: दो दिवसीय सेविका प्रशिक्षण संपन्न, आधुनिक पद्धति से खेल-खेल में शिक्षा पाएंगे बच्चे

पिता की डांट से क्षुब्ध होकर नाबालिग ने खाया कीटनाशक, रिम्स रेफर

भंडरा के भीठा में आज होगा विराट हिंदू सम्मेलन सह कलश यात्रा का आयोजन

भंडरा में ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान

बीआरसी में गुरु गोष्ठी आयोजित, शिक्षकों को नए सत्र के लिए दिए गए निर्देश

स्टीयरिंग सह मॉनिटरिंग कमिटी की बैठक, शिक्षा व पोषण व्यवस्था पर चर्चा

समाज कल्याण की योजनाओं की समीक्षा, उपायुक्त ने धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

रामनवमी महासमिति का गठन, बिनोद बने अध्यक्ष

Leave a Comment