Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

वृंदा-सिसई कोल परियोजना के लिए जमीन के जुगाड़ में लगी कंपनी, ग्रामीणों से संपर्क साधने में है लगी

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

वृंदा-सिसई कोल परियोजना के लिए जमीन के जुगाड़ में लगी कंपनी, ग्रामीणों से संपर्क साधने में है लगी

टंडवा (चतरा)। टंडवा प्रखंड क्षेत्र में पिछले डेढ़ दशक पूर्व रखी गई वृंदा-सिसई कोल परियोजना की आधार शिला काफी उतार चढ़ाव से गुजरने के बाद अब मूर्तरूप देने के लिए डालमिया कंपनी कर्मी ग्रामीणों से संपर्क साधने में लगे हैं। रविवार को सिसई टोला खैल्हा के ग्रामीणों से कंपनी के अधिकारी परियोजना अधिष्ठापन के लिए जमीन देने का किए गए आग्रह पर भूरैयत नेता जगदीश महतो ने जमीन के बदले जमीन सहित विस्थापन-पुर्नवास की अन्य सुविधाऐं देने की मांग की। वहीं ग्रामीणों ने अभिजित कंपनी द्वारा खैल्हा, कटाही व किसुनपुर गांव के लगभग 218 एकड़ भूमि अधिग्रहण के बकाए राशि भुगतान के मामले पर कंपनी के प्रतिनिधि एआर सिद्दीकी ने कहा कि सिर्फ 88 एकड़ वैधानिक तरीके से जमीन का हस्तांतरण कंपनी को प्राप्त हुआ है, शेष भूखंडों का भुगतान निर्धारित मापदंडों का अक्षरंशः पालन करते हुए कंपनी करेगी। ज्ञात हो कि शुरुआती दौर में अभिजित कंपनी के बिचैलियों के शिकार हुए भूरैयत अब फूंक-फूंककर कदम रख रहे हैं। पूर्व में कंपनी के अधिकारी बनकर बिचैलिया ने भूरैयतों से जमीनें अपने नाम रजिस्ट्री औने-पौने दाम पर हीं तथा भूमि अधिग्रहण का लाखों रुपए अब भी बकाया है। गनीमत रहा कोल ब्लॉक आवंटन निरस्त होने के बाद अब नए सिरे से भू-अधिग्रहण किया जाएगा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दोहरा कत्ल: बंद मकान में मां-बेटी के मिले रक्तरंजित शव, जमीन विवाद में पड़ोसी पर हत्या का आरोप

आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, परिजनों ने पकड़ा; 12 घंटे की पंचायत के बाद मंदिर में कराई शादी

शिक्षिका ने 15 वर्षीय छात्र को भगाया: लखनऊ के होटल से पकड़ी गई, पॉक्सो और अपहरण के तहत FIR दर्ज

दोहरे हत्याकांड का खुलासा: यौन प्रस्ताव ठुकराने पर नियाज और 8 साल के पोते की गला घोंटकर हत्या

गुरु-शिष्य के रिश्ते को लगा कलंक: 11 वर्षीय छात्रा से म्यूजिक टीचर ने की छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार

26 गज जमीन का खूनी खेल: खाना देकर लौट रहे युवक की तलवार से हत्या, बीच-बचाव में भाई के टूटे दांत; 7 पर केस

Leave a Comment