जेजेए के मयूरहंड प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष बने मुन्ना एवं इटखोरी के रणधीर सिंह
मयूरहंड/ इटखोरी(चतरा)ः झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएसन द्वारा जिले के मयूरहंड प्रखंड का कार्यकारी अध्यक्ष मुन्ना कुमार एवं इटखोरी का कार्यकारी अध्यक्ष रणधीर सिंह को मनोनीत किया गया है। दोनों प्रखंडो में कार्यकारी अध्यक्षों को मनोनीत जेजेए संस्थापक शहनवाज हसन, प्रदेश अध्यक्ष अमरकांत की उपस्थिति में जिला सचिव बिनय सिन्हा ने किया। कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत होने पर पत्रकार मालिक बाबू, हिमांशु सिंह, सुभाष सिंह, महेश प्रजापति समेत अन्य पत्रकारों ने बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। नव नियुक्त कार्यकारी अध्यक्षों ने कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को निष्ठापूर्वक निभाने का प्रयास करुंगा।