Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेल क्राइम शिक्षा राजनीति हेल्थ राशिफल
---Advertisement---

8-9 घंटे के नवजात को खेत की मिट्टी में जिंदा दफना दिया, महिलाओं की खेत में हिलती हुई मिट्टी पर पड़ी नजर, फिर क्या हुआ….

On: September 9, 2023 11:43 PM
Follow Us:
---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

न्यूज स्केल शोसल मीडिया डेस्क
कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात में 8-9 घंटे के नवजात को खेत की मिट्टी में जिंदा दफना दिया गया। शनिवार सुबह पास से गुजर रही महिलाओं की खेत में हिलती हुई मिट्टी पर नजर पड़ी, तो सभी घबरा गईं। उसके बाद दूसरे ग्रामीणों को बुलाया और मिट्टी को हटाया गया, तो नीचे एक जिंदा नवजात निकला। बच्चे के शरीर पर खून लगा हुआ था और पूरे शरीर पर मिट्टी चिपकी थी। शरीर पर हल्के-हल्के घाव भी थे। उसके बाद गांव वाले नवजात को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां बच्चे का इलाज चल रहा है। जहां उसकी हालत अभी स्थिर है। मामला कानपुर देहात के मूसानगर थाना क्षेत्र के पुरंदर गांव की है। पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि गांव के लोग पहले तो मिट्टी हटाने में डर रहे हैं। वहीं, बच्चे के सांसें लेने के चलते मिट्टी भी हिल रही है। बच्चे के रोने की आवाज भी आ रही है। इसी बीच एक युवक हाथ से मिट्‌टी हटाकर बच्चे को निकालता है। फिर उसे गोद में उठाता है। नवजात हाथ-पैर हिला रहा था। इसके बाद धीरे-धीरे आंखें खोलता है।

बच्चे को सुरक्षित देखकर ग्रामीण खुश हो जाते हैं। फिर गांव वाले घर से पीले रंग का कपड़ा लाते हैं। उसमें बच्चे को लपेट देते हैं। इसके बाद एक महिला बच्चे को गोद में उठा लेती है। सभी लोग बच्चे को लेकर अस्पताल चले आते हैं।
मामले में सी,चसी अधीक्षक ने बताया, श्बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ है। बच्चे का जन्म 8 से 9 घंटे पहले यानी सुबह ही हुआ है। मिट्टी में दबे होने के चलते बच्चे की सांस नली में कुछ मिट्टी के पार्ट चले गए हैं। इसकी वजह से उसको सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उसकी शरीर पर घाव थे। लेकिन, अभी वह ठीक है। उसको चम्मच से दूध पिलाया गया है। 1-2 दिन तक हम लोग उसको ऑब्जर्वेशन में रखेंगे। इसके बाद ही किसी और को बच्चा दिया जाएगा।श्श्

थाना प्रभारी मूसानगर ने बताया, हम लोग आस-पास के गांवों में ऐसी महिला की तलाश कर रहे हैं, जिसने जल्दी में ही बच्चे को जन्म दिया हो। क्लिनिक और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर भी पूछताछ की जा रही है। हम जल्द से जल्द बच्चे के मां-बाप का पता लगा लेंगे। इसके बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस तरह से किसी की जान लेना अपराध है। बच्चे की हालत अब ठीक है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

19वें रोजगार मेले में पीएम मोदी का बड़ा धमाका; 51 हजार से अधिक युवाओं को बांटे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

देश की राजनीति में एंट्री मार चुका है कॉकरोच जनता पार्टी ट्रेंड; अभियान के समर्थन में उतरे सोनम वांगचुक, खुद को बताया आनरेरी कॉकरोच

महा-तबादला; 36 आईएएस अधिकारियों का ट्रांसफर, कुमार सौरभ भुवानिया देवघर और मो० जावेद हुसैन बने खूँटी के नए उपायुक्त

ठाकुरबाड़ी से चोरी हुई अष्टधातु की मूर्तियों में से माता सीता की मूर्ति बरामद; पइन में लावारिस हालत में मिली

झॉलीवुड के 35 वर्षों के इतिहास की सबसे भव्य नागपुरी फिल्म सहरिया 5 जून को होगी रिलीज; जल-जंगल-जमीन और ह्यूमन ट्रैफिकिंग पर सीधी चोट

ईद-उल-जुहा (बकरीद) को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति का महा-मंथन; डीसी और एसपी ने खाका किया तैयार

क्षेत्र बिजली संकट की आग में झुलसा: 42 डिग्री पारे के बीच एक घंटा बिजली, पूरा दिन गायब; कर्मचारियों का तोते जैसा रटा-रटाया जवाब

भारी वाहनों की नो-एंट्री टाइमिंग में बड़ा बदलाव; एसडीओ ने दी संशोधित आदेश को मंजूरी

पुलिस की बड़ी कामयाबी: आधी रात को खदेड़कर पकड़े गए दो शातिर चोर, चोरी की बजाज डिस्कवर बाइक बरामद

सड़कों और बाईपास का जाल बिछाने के लिए जिला प्रशासन रेस; डीसी रवि आनंद ने भारतमाला और चतरा-सिमरिया बाईपास प्रोजेक्ट की समीक्षा कर दिए कड़े निर्देश

अपहरण सह हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा; प्रेम प्रसंग में युवक को बस से उतारकर जंगल में उतारा था मौत के घाट, बीहड़ से दफनाया गया शव बरामद

यमदूत हाईवा का तांडव: घर और राशन गोदाम में घुसा ट्रक; लाखों का सामान बर्बाद, ग्रामीणों ने ठप की कोयला ट्रांसपोर्टिंग

Leave a Comment