शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर में सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित……
लोहरदगा -शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में वार्षिक कार्ययोजना के अनुसार दिनांक 28 नवंबर 2026 को सामाजिक विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से नवम तक के भैया-बहनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता कक्षावार आयोजित की गई, जिसमें भैया बहनों ने सामाजिक विज्ञान विषय से संबंधित विभिन्न प्रश्नों का उत्साह एवं ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य भैया बहनों में विषय के प्रति रुचि विकसित करना, सामान्य ज्ञान में वृद्धि करना तथा तार्किक क्षमता एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना को प्रोत्साहित करना था।
इसे सफल बनाने में प्रभारी मंजू दीदी सामाजिक विज्ञान विभाग वीणा तिवारी, श्वेता संदेश ,रानी प्रिया, स्नेहा कुमारी, सौरभ ठाकुर, मुकेश कुमार सिन्हा , प्रोन्नति यादव , नीलिमा सिंह विजय कुमार कर्ण, पूनम कुमारी, सुनीता कुमारी , अक्षरा पालीवाल एवं सभी आचार्य एवं दीदी जी का सराहनीय सहयोग मिला।
प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने तथा ज्ञानवर्धन का महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हुआ।





















Total Users : 1283607
Total views : 3160014