Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

जाम से निजात चाहिए तो गडकरी से मिलें सांसद-विधायक, राज्य सरकार को घेरने से नहीं निकलेगा समाधान : पूर्व विधायक 

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

जीटी रोड निर्माण में एक दशक की देरी पर पूर्व विधायक ने उठाए सवाल, संसद में चौपारण की जाम समस्या उठाने की दी चुनौती

चौपारण। जीटी रोड (एनएच-19) पर चौपारण में लगातार लग रहे भीषण जाम को लेकर बरही विधानसभा के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने सांसद और स्थानीय विधायक पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जनता को जाम से स्थायी मुक्ति दिलानी है तो सांसद और विधायक को राज्य सरकार को घेरने के बजाय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि जीटी रोड का सिक्सलेन निर्माण, फ्लाईओवर और ओवरब्रिज का निर्माण केंद्र सरकार के अधीन है। ऐसे में उपायुक्त से मिलने और राज्य सरकार पर आरोप लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा। जनप्रतिनिधियों को केंद्रीय मंत्री के समक्ष चौपारण, महूदी, पिपरा, सिंघरावां और धमना में प्रस्तावित फ्लाईओवर एवं ओवरब्रिज निर्माण का मामला उठाना चाहिए।

पूर्व विधायक ने कहा कि करीब एक दशक बीतने के बावजूद जीटी रोड का सिक्सलेन निर्माण और फ्लाईओवर का काम पूरा नहीं होना गंभीर सवाल है। आखिर इतनी लंबी अवधि के बाद भी चौपारण की जनता जाम से क्यों जूझ रही है? प्रतिदिन लगने वाले जाम से मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और यात्रियों को भारी परेशानी होती है। लोगों को घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है।

उन्होंने कहा कि संसद का सत्र शुरू होने वाला है। सांसद को चौपारण की जाम समस्या, अधूरी सड़क परियोजनाओं और निर्माण में देरी का मुद्दा संसद में प्रमुखता से उठाना चाहिए। उमाशंकर अकेला ने कहा कि जनता को राजनीतिक बयानबाजी नहीं, बल्कि जाम से राहत चाहिए। जनप्रतिनिधि केंद्र सरकार से जवाब मांगें और परियोजनाओं को समयबद्ध पूरा कराने की पहल करें। उन्होंने उक्त बातें प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CISF का बड़ा एक्शन: अवैध परिवहन करते 55.910 टन कोयला लदा ट्रक जब्त, माफियाओं पर MMDR एक्ट के तहत कार्रवाई

अस्पताल के मुख्य द्वार पर फिर कब्जा, मरीजों की राह में अतिक्रमण बना बड़ी बाधा

राशि के संकट से सरकारी स्कूलों में मध्याह्न भोजन पर संकट, 1 दिसंबर से बंद हो सकती है व्यवस्था

संविधान की रक्षा के संकल्प के साथ हजारीबाग से उमड़ा कांग्रेसियों का हुजूम, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया मार्च में हिस्सा

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में राहुल दुबे गैंग का आरोपी तुषार मिश्रा घायल, पैर की हड्डी टूटी; पकड़ने में दरोगा भी घायल

बालू माफियाओं की दबंगई: ट्रैक्टर रोकने पर BDO-सह-CO को घेरकर जान से मारने की धमकी, सरकारी गाड़ी में घुसने की कोशिश

Leave a Comment