Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

मंडल कारा का निरीक्षण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त और एसपी ने परखी सुरक्षा व बंदियों की सुविधाएं

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

सीसीटीवी, पेयजल, भोजन और स्वास्थ्य व्यवस्था का लिया जायजा; व्यवस्थाएं संतोषजनक, कारा प्रशासन को नियमित निगरानी का निर्देश

चतरा। चतरा मंडल कारा में सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविधाओं का जायजा लेने के उद्देश्य से शुक्रवार को कारा के सरकारी परिदर्शकों ने निरीक्षण किया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शंभू लाल शॉ की उपस्थिति में जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त रवि आनंद और पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी ने मंडल कारा का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कारा परिसर की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी प्रणाली, प्रवेश एवं निकास नियंत्रण, प्रहरी की तैनाती, साफ-सफाई, बंदियों के आवासन, भोजन, पेयजल और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया गया।

कारा में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता की जांच की गई तथा सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सतत निगरानी सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने के लिए नियमित पेट्रोलिंग, आगंतुकों की समुचित जांच और आवश्यक रजिस्टरों के नियमित संधारण को लेकर भी निर्देश दिए गए।

बंदियों के आवासन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा के दौरान वार्डों की साफ-सफाई, पर्याप्त प्रकाश एवं वेंटिलेशन, स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता तथा गुणवत्तापूर्ण भोजन की व्यवस्था का जायजा लिया गया। वहीं स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत नियमित चिकित्सकीय जांच, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता एवं आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों की भी समीक्षा की गई।

निरीक्षण में कारा की व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं तथा किसी प्रकार की अनियमितता या आपत्तिजनक स्थिति सामने नहीं आई। कारा प्रशासन को वर्तमान व्यवस्थाओं को बनाए रखने के साथ-साथ सुरक्षा और बंदियों को दी जा रही सुविधाओं की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकतानुसार सुधारात्मक कदम उठाने का निर्देश दिया गया, ताकि कारा का संचालन सुरक्षित, सुव्यवस्थित और मानवीय दृष्टिकोण के अनुरूप सुनिश्चित किया जा सके।

इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक के साथ सिविल सर्जन डॉ. सत्येंद्र कुमार सिन्हा, कारा अधीक्षक मेनसन बरवा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन सहित कारा के पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment