Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

स्कूल हॉस्टल में हत्या: प्रिंसिपल से नशे की शिकायत करना पड़ा भारी, चार नाबालिग सहपाठियों ने गमछे से गला घोंटकर उतारा मौत के घाट

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 7वीं कक्षा के छात्र की हत्या, चारों नाबालिग बाल सुधार गृह भेजे गए

चतरा/कान्हाचट्टी। चतरा जिले के कान्हाचट्टी प्रखंड के चारू स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय में 7वीं कक्षा के छात्र रविकांत हेम्ब्रम की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक छात्र ने सहपाठियों के नशीले पदार्थों के सेवन की शिकायत स्कूल प्रिंसिपल और छात्रावास वार्डन से की थी। इसी से नाराज होकर चार नाबालिग सहपाठियों ने मिलकर गमछे से उसका गला घोंट दिया।

पुलिस ने बताया हत्या का कारण
चतरा के सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सन्नी वर्धन ने बताया कि जांच में सामने आया है कि आरोपी नशीले पदार्थ, सिगरेट और गुटखे का सेवन करते थे। मृतक छात्र ने कई बार इसकी शिकायत प्रिंसिपल और छात्रावास वार्डन से की थी। इससे नाराज चारों आरोपियों ने उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी।

हिरासत में लिए गए चार छात्रों में तीन 8वीं कक्षा के और एक 7वीं कक्षा का है। सभी की उम्र 14 से 16 वर्ष के बीच है।

राजपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज
मृतक के पिता की शिकायत पर राजपुर थाना में कांड संख्या 85/26 दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1), 238 और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल गमछा बरामद कर लिया है और चारों नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर बाल सुधार गृह भेज दिया है।

24 नवंबर को छात्रावास में मिला था शव
24 नवंबर को रविकांत हेम्ब्रम का शव विद्यालय परिसर स्थित छात्रावास में मिला था। वह गिरिडीह जिले के तिसरी प्रखंड के चोरनीतरी गांव निवासी राजेश हेम्ब्रम का पुत्र था। परिजनों ने स्कूल प्रबंधन, प्रिंसिपल और वार्डन की भूमिका पर सवाल उठाए हैं और मामले को दबाने की कोशिश का आरोप लगाया है।

प्रिंसिपल ने आरोपों से किया इनकार
विद्यालय के प्रिंसिपल प्रदीप ठाकुर ने आरोपी छात्रों के खिलाफ पहले कोई शिकायत मिलने से इनकार किया है। उन्होंने बताया कि घटना के समय वह जिले में मौजूद नहीं थे और फोन पर सूचना मिलने के बाद अगले दिन स्कूल पहुंचे। प्रिंसिपल के अनुसार, विद्यालय में कुल 220 छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं और परिसर में 50 छात्रावास कमरे हैं। घटना की रात केवल एक सुरक्षा गार्ड तैनात था।

न्यूज़ स्केल लाइव — भरोसे की पहचान

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

रामगढ़ सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को मिलेंगे दो-दो लाख रुपये

खुशियों का सफर बना मातम: रजरप्पा जा रहे श्रद्धालुओं की स्कॉर्पियो दुर्घटनाग्रस्त, 13 की मौत

26 साल के झारखंड को विकसित राज्यों की श्रेणी में पहुंचाने का संकल्प, 2050 तक नया मुकाम हासिल करने का लक्ष्य : हेमन्त सोरेन

SBI में 93.60 लाख के गबन का खुलासा: पत्नी और ड्राइवर के खातों में ट्रांसफर किए थे पैसे, 6 साल बाद मैनेजर झारखंड से गिरफ्तार

इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती, फिर 2 बच्चों के पिता को दिल दे बैठी शादीशुदा महिला; पति का घर छोड़ा, 100 रुपये के स्टांप पर 9 शर्तें लिखकर किया प्यार का इकरार

जनजातीय गौरव दिवस की सफलता पर जय श्रीराम समिति ने की समीक्षा बैठक, सभी सरना एवं सनातन समाज के लोगों के प्रति जताया आभार

Leave a Comment