पूर्व मंत्री एवं जिला अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उठाई मतदान के अधिकारों की रक्षा की आवाज
हजारीबाग। संविधान दिवस के अवसर पर लोकतांत्रिक व्यवस्था और आम नागरिकों के मतदान के अधिकारों की रक्षा की मांग को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय संविधान रक्षा मार्च में हजारीबाग जिले से सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूर्व मंत्री सह जिला कांग्रेस अध्यक्ष जयप्रकाश भाई पटेल के नेतृत्व में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं क्षेत्रों से पहुंचे कांग्रेसियों ने मार्च में अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कांग्रेस की ओर से आयोजित इस मार्च में केंद्र सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं और आम नागरिकों के मतदान के अधिकारों को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए विरोध दर्ज कराया गया। कार्यकर्ताओं ने संविधान की रक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प व्यक्त किया।
मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी की। इस दौरान ‘संविधान की रक्षा कौन करेगा, हम करेंगे-हम करेंगे’, ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो’, ‘वोट चोर कहां मिलेगा, भाजपा के दफ्तर में’ तथा ‘राहुल गांधी संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं’ जैसे नारे लगाए गए।
संविधान रक्षा मार्च में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव भीम कुमार, प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद, हिंदू धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक, सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी मुन्ना सिंह, बरही विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी अरुण साहू, प्रदेश सचिव रेणु कुशवाहा, पूर्व जिला अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी वीरेंद्र कुमार सिंह, शशि मोहन सिंह, जिला वरीय उपाध्यक्ष शारदा रंजन दुबे, जिला कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष निसार खान, नगर अध्यक्ष परवेज अहमद, डॉ. निजामुद्दीन अंसारी, मकसूद आलम, बाबर अंसारी, रामसेवक सोनी, सोनी मेहता, प्रेमलता, सुषमा कुमारी, दिलीप कुमार रवि, दीपक गुप्ता, सरयू यादव, सुनील कुमार ओझा, रघु जायसवाल, विजय कुमार सिंह, अनिल कुमार भुइयां, अब्बास अंसारी, मनोज मेहता, जयप्रकाश यादव, सेवालाल महतो, रंजीत यादव, असगर अली, अभिषेक राज कुशवाहा, नरसिंह प्रजापति, नौशाद आलम, गोवर्धन गंझू, गुरु प्रसाद साव, अब्दुल मन्नान वारसी, अजीत कुमार सिंह, प्रदीप मंडल, रविंद्र गुप्ता, सुरेश प्रसाद दांगी, अजय यादव, मोजीम अंसारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव, शहाबुद्दीन, मोहम्मद इरफान, वासुदेव यादव, प्रवीण कुमार, मुस्ताक अंसारी, मोहम्मद आजाद, मोहम्मद खुर्शीद, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद सरगुल, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद मेहताब, मोहम्मद जहांगीर, मोहम्मद शमशेर, आरिफ अंसारी, शकील अंसारी, दीपक सिंह, मनोहर शर्मा, जानकी प्रसाद कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, विनोद राम, बबलू साहू, चौलेश्वर महतो, निरंजन प्रसाद नायक, सुरेंद्र महतो, सीताराम, विकास रंजन, संजय सुमन, अशरफ अली, कार्तिक पासवान, मुनाजिर हुसैन, रवि रंजन, तौकीर राजा, रज्जाक आलम, सिराज अंसारी, मोहम्मद वारिस, अरुण कुमार सिंह, मिथिलेश मेहता, मुकेश कुमार, सरफुद्दीन अंसारी, अर्जुन प्रसाद राणा, बंधु महतो, रीतलाल महतो, गणेश यादव, अजीत सिन्हा, रिंकू कुमार, मंजीत यादव, विवेक चौरसिया, मनोहर यादव, नीरज अग्रवाल, रोशन कुमार, तारकेश्वर महतो, हसनैन अंसारी, दीपक महतो, तुलसी महतो, दशरथ महतो, शंकर रविदास, रवि कुमार दास, मिथिलेश कुमार, प्रदीप कुमार, रामचंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार, मनोहर रविदास, त्रिवेणी नायक, उत्तम महतो, परमेश्वर महतो, भीम महतो, महादेव मंडल, गणपत स्वर्णकार, प्रीतम महतो, गुलाब राम, संजय कुमार महतो एवं शिव लहकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।
कार्यक्रम में हजारीबाग जिले के कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने संविधान के मूल्यों, लोकतांत्रिक परंपराओं और मताधिकार की सुरक्षा को लेकर अपनी आवाज बुलंद की।
























Total Users : 1280775
Total views : 3155576