Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

करमा गांव में सुरेश और केदार यादव के नवनिर्मित आवास का गृह प्रवेश, पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने किया कलश यात्रा का शुभारंभ

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अंगवस्त्र भेंट कर पूर्व विधायक का किया गया स्वागत, समारोह में जुटे जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण

चौपारण (हजारीबाग)। प्रखंड अंतर्गत दादपुर पंचायत के ग्राम करमा में सुरेश यादव एवं केदार यादव (दोनों भाइयों) के नवनिर्मित आवास के गृह प्रवेश समारोह का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। समारोह में बरही के पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने मुख्य कलश प्रदान कर विधिवत रूप से कलश यात्रा का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम में पहुंचने पर आयोजन समिति एवं परिजनों ने पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला का अंगवस्त्र भेंट कर गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। गृह प्रवेश समारोह को लेकर गांव में उत्सवी माहौल रहा। धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और दोनों भाइयों के नए आवास में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर दादपुर मुखिया गन्दोरी दांगी, मुखिया प्रतिनिधि मन्नु भगत, महेश केसरी, नवीन यादव, संजय यादव, जगदीश यादव, अजय यादव, सुबोध यादव, रविंद्र यादव, चंद्रदेव यादव, शिक्षक संजय यादव, चंदन यादव, सुधीर यादव, ज्ञान यादव, आशीष यादव, कृष्णा यादव, सोबरन यादव, कामेश्वर यादव, सचिन यादव, जितेंद्र यादव, नितेश यादव, प्रेम चौधरी, विवेक सिंह, गुंजन सिंह, राजकुमार यादव, गौतम यादव, आनंद यादव एवं रामवृक्ष यादव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment