Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व, श्रद्धा और उत्साह के साथ नतमस्तक हुए श्रद्धालु

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में हुआ भव्य आयोजन; प्रभातफेरी से लेकर अखंड पाठ साहिब के भोग तक, बच्चों ने बांधा समां, मानवता की सेवा का दिया संदेश

हंटरगंज (चतरा) | चतरा जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत केदली कलां स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में मंगलवार को सिख धर्म के संस्थापक और प्रथम गुरु, श्री गुरु नानक देव जी महाराज का 557वां प्रकाश पर्व अत्यंत श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।

प्रभातफेरी से हुई शुरुआत
प्रकाश पर्व के अवसर पर क्षेत्र में 20 नवंबर से ही आध्यात्मिक माहौल बना हुआ था। रोजाना प्रभातफेरी निकाली जा रही थी, जिसमें संगतों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मंगलवार को गुरमत समागम की शुरुआत रहरास साहिब के पाठ के साथ हुई।

अखंड पाठ का हुआ भोग
रात नौ बजे अखंड पाठ साहिब का भोग डाला गया, जिसके बाद गुरुद्वारा परिसर में भक्ति का माहौल और गहरा गया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने गुरबाणी और अन्य धार्मिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

आतिशबाजी से मनी खुशियां
रात के समय भव्य आतिशबाजी की गई, जिससे प्रकाश पर्व की खुशियों में चार चांद लग गए। गुरुद्वारा परिसर में देर रात दो बजे तक भक्तिमय कार्यक्रम चलता रहा। बड़ी संख्या में साध-संगत ने मत्था टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।

सेवा समितियों का रहा अहम योगदान
इस सफल और भव्य आयोजन में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान बलजीत सिंह, सचिव नंदकिशोर सिंह, बाबा दीप सिंह सेवा समिति, माता गुजरी जी सेवा समिति और समस्त साध-संगत का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस पावन अवसर पर लोगों ने गुरु नानक देव जी के बताए हुए मार्ग पर चलने, मानवता की सेवा करने और सभी के बीच आपसी भाईचारा एवं प्रेम बनाए रखने का संकल्प लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment