Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

सऊदी अरब में जान गंवाने वाले वसीम का पार्थिव शरीर पहुंचा धनबाद, संजय मेहता की पहल से अपनों के बीच लौटा शव

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

विदेश मंत्रालय और भारतीय दूतावास के सहयोग से पूरी हुई वतन वापसी की प्रक्रिया, नम आंखों से परिजनों ने दी अंतिम विदाई

चौपारण। सऊदी अरब में बमबारी की चपेट में आने से धनबाद निवासी मोहम्मद वसीम अंसारी की दर्दनाक मौत के बाद आखिरकार उनका पार्थिव शरीर वतन लौट आया। विदेश की धरती पर अपनों को खोने के गम के बीच परिवार के सामने सबसे बड़ी चुनौती उनके शव को भारत लाने की थी। इस कठिन परिस्थिति में हजारीबाग लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने मानवीय पहल करते हुए वसीम के पार्थिव शरीर को स्वदेश लाने के लिए सक्रिय प्रयास किया।

संजय मेहता ने इस संबंध में भारत सरकार के विदेश मंत्रालय, विदेश सचिव विक्रम मिसरी, सऊदी अरब स्थित भारतीय दूतावास रियाद तथा भारतीय वाणिज्य दूतावास जेद्दा को पत्र लिखकर आवश्यक कूटनीतिक एवं प्रशासनिक सहयोग की मांग की। उन्होंने लगातार संबंधित अधिकारियों से संपर्क बनाए रखा, ताकि पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत लाया जा सके।

उनकी पहल और भारतीय राजनयिक अधिकारियों के सहयोग से वसीम का पार्थिव शरीर सऊदी अरब से दिल्ली पहुंचा। इसके बाद उसे धनबाद स्थित उनके पैतृक आवास लाया गया। लंबे इंतजार के बाद अपने प्रियजन का पार्थिव शरीर देखकर परिजनों की आंखें नम हो गईं। परिवार और स्थानीय लोगों ने नम आंखों से अंतिम दर्शन कर उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया।

इस मौके पर संजय मेहता ने कहा कि विदेश में किसी अपने को खोना किसी भी परिवार के लिए बेहद पीड़ादायक होता है। ऐसे कठिन समय में परिजनों की सबसे बड़ी इच्छा होती है कि वे अपने प्रियजन का अंतिम दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि वसीम के पार्थिव शरीर को भारत लाने का प्रयास कोई राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि इंसानियत और सामाजिक जिम्मेदारी का विषय था।

उन्होंने इस पूरी प्रक्रिया में सहयोग के लिए विदेश मंत्रालय, भारतीय दूतावास और सभी संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार जताया। साथ ही शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति की कामना की।

प्रभावशाली बने।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment