Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

कुएं में मिला महीनों से लापता बुजुर्ग का कंकाल, कपड़ों से परिजनों ने की पहचान

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

अगस्त में घर से निकले थे 70 वर्षीय रामानंद सिंह, सुनसान खेत में मिला कंकाल; गांव के मुक्तिधाम में किया गया अंतिम संस्कार

चौपारण(हजारीबाग)। चौपारण प्रखंड के पडरिया गांव निवासी करीब 70 वर्षीय रामानंद सिंह का कंकाल बुधवार को नारियाही स्थित एक सुनसान खेत के कुएं से बरामद हुआ। अगस्त महीने में घर से अचानक लापता हुए रामानंद सिंह की तलाश परिजन पिछले कई महीनों से कर रहे थे। काफी खोजबीन के बावजूद उनका कोई पता नहीं चल पाया था। बुधवार को कुएं में कंकाल मिलने की सूचना से इलाके में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, बुधवार को नारियाही गांव के एक सुनसान खेत में एक किसान आलू की सिंचाई के लिए मोटर लगाने कुएं के पास पहुंचा था। इसी दौरान उसकी नजर कुएं में पड़े कंकाल पर पड़ी। उसने तत्काल इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। खबर फैलते ही पडरिया गांव से परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे।

कुएं में मिला शव पूरी तरह कंकाल में तब्दील हो चुका था। ऐसे में पहचान करना मुश्किल था। हालांकि, शरीर की लंबाई, पैरों की अंगुलियों और घटनास्थल पर मिले कपड़ों के आधार पर परिजनों ने कंकाल की पहचान रामानंद सिंह के रूप में की।

बताया जाता है कि रामानंद सिंह के लापता होने के बाद उनके पुत्र युगल किशोर और मनोज सिंह के अलावा भतीजे सुनील सिंह, राहुल सिंह, बिपिन सिंह, सुमन सिंह और गौतम सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्य लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। इसी बीच उनके भाई रामबृक्ष सिंह का भी निधन हो गया।

पहचान होने के बाद परिजन कंकाल को अपने गांव पडरिया ले आए, जहां गांव के मुक्तिधाम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। कई महीनों से बुजुर्ग की सकुशल वापसी की उम्मीद लगाए बैठे परिजनों को इस दुखद घटना से गहरा आघात पहुंचा है। पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

एनटीपीसी नॉर्थ कर्णपुरा परियोजना में कन्वेयर बेल्ट हादसा, तीन श्रमिकों की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

जनजातीय गौरव दिवस को लेकर जय श्रीराम समिति की बैठक, 23 नवंबर को घाघरा में जुटेंगे सदस्य

झारखंड स्थापना दिवस पखवाड़ा के दूसरे दिन जिले में शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोजगार सृजन एवं कृषि जागरूकता से संबंधित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित*

अवैध खनन एवं खनिज परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करें : उपायुक्त*

वनवासी कल्याण केंद्र में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण, भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ मना जनजातीय गौरव दिवस

प्रखंड स्तरीय रबी कार्यशाला, किसानों को बताए गए उन्नत खेती, संतुलित खाद और कीटनाशक छिड़काव के तरीके

Leave a Comment