Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

लोहरदगा में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और युवक की टांगी से काटकर हत्या

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

लोहरदगा में डबल मर्डर से सनसनी, पत्नी और युवक की टांगी से काटकर हत्या

 

कुंबा टोली में देर रात हुई वारदात, पत्नी का सिर धड़ से अलग करने का आरोप; आरोपी पति गिरफ्तार, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया

 

लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कुंबा टोली बस्ती में रविवार देर रात दोहरी हत्या की सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यहां सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा देवी (28) और बिहार के पटना जिले के बाढ़ निवासी रोहित लहेरी की कथित तौर पर टांगी से वार कर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में दहशत और शोक का माहौल है। सूचना मिलते ही भंडरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।

 

पटना से मिलने आया था युवक

 

मिली जानकारी के अनुसार, भंडरा प्रखंड के लैंपस कार्यालय के समीप कुंबा टोली निवासी सोनू लहेरी की पत्नी पूजा देवी का रोहित लहेरी के साथ कथित प्रेम संबंध था। बताया जाता है कि रविवार को रोहित पूजा से मिलने उसके घर पहुंचा था।

 

दोनों को साथ देखकर आपा खो बैठा पति

 

आरोप है कि रविवार देर रात सोनू लहेरी ने अपनी पत्नी पूजा और रोहित को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। इसके बाद वह आक्रोशित हो गया और दोनों पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि आरोपी ने कथित तौर पर पूजा का सिर धड़ से अलग कर दिया।

 

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस कर रही जांच

 

दोहरी हत्या की सूचना मिलने पर भंडरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने आरोपी सोनू लहेरी को गिरफ्तार कर लिया है। भंडरा थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि इस दोहरी हत्या की घटना को सोनू लहेरी ने अंजाम दिया है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

 

दो मासूम बच्चों के सामने खड़ा हुआ गंभीर संकट

 

इस हृदयविदारक घटना का सबसे दुखद पहलू परिवार के दो मासूम बच्चे हैं, जिनकी उम्र करीब 7 और 10 वर्ष बताई जा रही है। मां की हत्या और पिता की गिरफ्तारी के बाद दोनों बच्चों के सामने गंभीर पारिवारिक संकट खड़ा हो गया है। घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment