लोटार डेम, केदुआ, पहरा, बारीसाखी और मझंगावा के घाटों का जायजा; भीड़ नियंत्रण, पार्किंग, लाइटिंग और गोताखोरों के निर्देश
गिद्धौर (चतरा)। छठ महापर्व को लेकर गिद्धौर थाना क्षेत्र के लोटार डेम, केदुआ, पहरा, बारीसाखी, मझंगावा समेत विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के साथ फ्लैग मार्च भी निकाला गया, जिसका नेतृत्व थाना प्रभारी पुरुषोत्तम अग्निहोत्री ने किया। उनके साथ थाना पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
पुलिस टीम ने बाइक से घाटों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, घाट की स्थिति, रास्ते, पानी के स्तर और व्रतियों के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
थाना प्रभारी ने छठ समितियों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाने की अपील की। साथ ही घाटों पर भीड़ नियंत्रण, वाहन पार्किंग, लाइटिंग और गोताखोरों की व्यवस्था के लिए जरूरी निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि छठ के दौरान सभी घाटों पर पुलिस की विशेष तैनाती रहेगी और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।



















Total Users : 1268134
Total views : 3135784