तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छापेमारी टीम की कार्रवाई, दोनों ने कबूला जुर्म; भेजे गए जेल
टंडवा (चतरा)। टंडवा थाना क्षेत्र में हुई ट्रेलर चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने चोरी गए ट्रेलर (संख्या एचआर 39 एफ 0083) का इंजन तथा एक अन्य इंजन हॉर्स (जेएचसीए 2-8080) ट्रॉली सहित बरामद किया है।

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी विपिन कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता में बताया कि उड़ीसा निवासी और एकेसी कंपनी के सुपरवाइजर नजीर ने अज्ञात लोगों के विरुद्ध ट्रेलर चोरी का लिखित आवेदन दिया था। इस पर टंडवा थाना कांड संख्या 235/2026 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, टंडवा के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए चोरी गए वाहन का इंजन बरामद किया और मामले में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपी
- गणेश कुमार गुप्ता, निवासी चुरचू, थाना चुरचू, जिला हजारीबाग
- आशीष कुमार (22 वर्ष), निवासी केरेडारी, थाना केरेडारी, जिला हजारीबाग
पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों ने जुर्म कबूल किया है। उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत करने के बाद जेल भेज दिया गया। छापेमारी दल में थाना प्रभारी के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल थे।


















Total Users : 1232459
Total views : 3084428