Home बिहार झारखंड देश-विदेश मनोरंजन खेलकूद क्राइम शिक्षा राजनीति स्वास्थ राशिफल
---Advertisement---

विवाहिता ने प्रेमी संग रचाई दूसरी शादी, दोनों पक्ष पहुंचे थाना

---Advertisement---
WhatsApp Group Join Now

करीना ने सूरज से की शादी; दो साल से प्रेम संबंध की बात कही, थाने में पंचायत जारी

इटखोरी (चतरा)। इटखोरी थाना क्षेत्र के रोम्बी निवासी 23 वर्षीय विवाहिता करीना देवी ने पिपरा गांव के 20 वर्षीय सूरज भुईया के साथ दूसरी शादी रचा ली। इसकी जानकारी होते ही दोनों पक्षों के लोग हंगामा करने लगे, जिसके बाद ग्रामीण युवक-युवती को लेकर इटखोरी थाना पहुंचे।

जानकारी के अनुसार, करीना देवी की शादी दो वर्ष पहले चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर गांव निवासी मनोज भुईया से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ धनबाद में ससुर के यहां रहने लगी। इसी दौरान उसका सूरज भुईया के यहां आना-जाना हुआ और दोनों के बीच जान-पहचान बढ़ी। दोनों धनबाद में एक ही जगह रहते थे।

करीना देवी ने बताया कि सूरज के आने-जाने के क्रम में दोनों में प्रेम हो गया। उसके अनुसार दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध है और उन्होंने आपस में शादी कर ली है। ग्रामीण और पुलिस मामले को सुलझाने में जुटे थे। थाना प्रभारी अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है और उसे देखा जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment